फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Vollyball Championship

हिचौड़ी, मंडलसेरा और कर्मी की टीम रही विजेता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Vollyball Championship
बागेश्वर के राइंका खेल मैदान में वॉलीबाल के फाइनल मुकाबले में भिड़ती टीमें। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। विक्टर मोहन जोशी राइंका के खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन हो गया है। विभिन्न आयु वर्ग में 30 स्कूलों की टीमों ने भागीदारी की। तीनों आयु वर्ग में हिचौड़ी, मंडलसेरा और कर्मी के स्कूलों की टीमों ने खिताब जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का किया।
विज्ञापन

अंडर-14 आयु वर्ग का फाइनल मुकाबला राइंका कर्मी और राजीव गांधी नवोदय विद्यालय बहुली के बीच हुआ। कर्मी की टीम ने 11-2 और 12-3 से जीत हासिल की। अंडर-17 आयु वर्ग में विवेकानंद विद्या मंदिर इंका मंडलसेरा और राइंका कर्मी के बीच खिताबी भिड़ंत हुई। मंडलसेरा की टीम ने 15-9, 15-10 से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

अंडर-19 आयु वर्ग का फाइनल मुकाबला राइंका वज्यूला और विवेकानंद विद्या मंदिर इंका हिचौड़ी की टीमों के बीच खेला गया। हिचौड़ी की टीम ने 15-3, 12-10 से मुकाबला अपने नाम किया। रेफरी मनमोहन परिहार, जैनेंद्र राठौर और मोहन चंद्र उप्रेती रहे। वहां पर प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी, जिला खेल समन्वयक कमलेश तिवारी, संजय कुमार टम्टा, हेम चंद्र जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed