फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Volleyball in Bageshwar

दानपुर की टीम ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Volleyball in Bageshwar
गरुड़ के मटेना में पुरस्कार के साथ विजेता टीम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नवयुवक मंगल दल के सहयोग से गरुड़ के मटेना में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता दानपुर क्लब की टीम ने जीती। खिताबी मुकाबले में दानपुर ने माल्दे की टीम को पराजित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुनीता आर्या ने फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया। खिताबी मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। दोनों टीमें एक-दूसरे पर भारी पड़ती रहीं। संघर्षपूर्ण मुकाबले में दानपुर क्लब की टीम 3-2 से विजयी रही। मुख्य अतिथि के साथ ही विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश आर्या, इंटर कॉलेज गागरीगोल के प्रधानाचार्य नंदन सिंह अल्मिया, आयोजन समिति के अध्यक्ष जगदीश खोलिया, सचिव कैलाश खुल्बे, ग्राम प्रधान रविशंकर बिष्ट, मोहन जोशी, नवीन मिश्रा ने विजेता, उपविजेता टीम को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अतिथियों ने आयोजन की सराहना की। प्रतियोगिता के आयोजन में गोविंद बड़सीला, भूपाल अल्मिया, सुंदर नेगी, उमेश जोशी, शंकर टम्टा, विनोद खोलिया, हरीश नेगी, रतन सिंह, चंद्रशेखर बड़सीला आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed