फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   villagers protested for road

खलपट्टा-मिकिला सड़क बनाने को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया

Wed, 05 Dec 2018 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Wed, 05 Dec 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
villagers protested for road
बागेश्वर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
कपकोट विकास खंड के रिखाड़ी बावे बैंड से लाहुर होते हुए खलपट्टा-मिकिला सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी देते हुए जल्द सड़क निर्माण न होने पर आंदोलन तेज करने की बात कही।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए 2014-15 में सर्वे किया जा चुका है। तीन साल बाद भी टेंडर प्रक्रिया तक शुरू नहीं हो सकी है। कई बार विभाग को अवगत कराने के बाद भी टेंडर आमंत्रित नहीं किए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने विभाग पर उपेक्षा का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में हीरा सिंह, रूप सिंह, प्रवीण राम, हीरा सिंह, दुर्गा सिंह, कृपाल सिंह, खीम सिंह, चामू सिंह, पदम सिंह, मादो सिंह, मोहन सिंह आदि शामिल थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


रोड नहीं तो लोस चुनावों का बहिष्कार 
मिकिला खलपट्टा के ग्रामीणों ने सड़क नहीं बनने पर आगामी लोकसभा चुनावों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। बताया कि कपकोट के दूरस्थ गांवों की उपेक्षा की जा रही है। कोई भी ग्रामीण बूथों में वोट डालने नहीं जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed