फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Villagers on hunger strike demanding road and communication in Dulam

दुलम में सड़क और संचार की मांग को लेकर अनशन पर डटे रहे ग्रामीण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Villagers on hunger strike demanding road and communication in Dulam
कपकोट के दुलम में क्रमिक अनशन में बैठे लोग। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। संचार और सड़क की मांग को लेकर दुलम गांव में क्रमिक अनशन जारी है। शुक्रवार को अनशन में भूपेंद्र सिंह, तारा सिंह, हिमांशु और हरीश सिंह बैठे। ग्रामीणों ने 30 अक्तूबर को कपकोट-पिंडारी मोटर मार्ग पर चक्का जाम करने की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन

दुलम गांव के भुल्यूड़ा तोक में विगत 20 अक्तूबर से ग्रामीणों का आंदोलन चल रहा है।
ग्रामीणों में तीन वर्ष पहले लगे मोबाइल टावर को अब तक शुरू नहीं कराने से नाराजगी है। वहीं दुलम से ठांगधार तक सड़क की सर्वे होने के बाद निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से भी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि शासन-प्रशासन लगातार गुमराह कर रहा है। जब तक उनकी दोनों समस्याओं का निदान नहीं होगा, आंदोलन चलता रहेगा। इधर ग्रामीणों ने शनिवार को सड़क जाम करने की चेेतावनी दी है, हालांकि प्रशासन से अब तक अनुमति नहीं दी है। ग्रामीणों ने कहा कि वह चक्का जाम की अनुमति लेने का प्रयास कर रहे हैं। कहा कि वह आंदोलन से पीछे हटने वाले नहीं हैं। शासन-प्रशासन ने उसकी सुध नहीं ली तो आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed