फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Villagers of Bichla Danpur protest in DM office for 11-point demands in bageshwar

Bageshwar: 11 सूत्री मांगों के लिए बिचला दानपुर के ग्रामीणों का हल्ला बोल, DM कार्यालय में किया धरना प्रदर्शन

Wed, 18 Sep 2024 06:56 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 18 Sep 2024 06:56 PM IST
सार

बिचला दानपुर क्षेत्र की सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर क्षेत्रवासियों ने जिला मुख्यालय में पदयात्रा की। कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने दो दिवसीय धरना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
Villagers of Bichla Danpur protest in DM office for 11-point demands in bageshwar
11 सूत्री मांगों के लिए बिचला दानपुर के ग्रामीणों का हल्ला बोल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

बागेश्वर जिले के बिचला दानपुर क्षेत्र की सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर क्षेत्रवासियों ने जिला मुख्यालय में पदयात्रा की। कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने दो दिवसीय धरना शुरू कर दिया है। क्षेत्रवासियों ने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

बुधवार को शामा, लीती, गोगिना, हांप्टीकापड़ी, कालापैरकापड़ी, नामतीचेटाबगड़ क्षेत्र की समस्याओं को लेकर क्षेत्रावसी सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र कोरंगा के नेतृत्व में सैकड़ो पर उतरे। क्षेत्रवासी नारेबाजी करते हुए पिंडारी रोड से डीएम कार्यालय तक पहुंचे।

विज्ञापन


कोरंगा ने बताया कि पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्रामीण आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन, क्षतिग्रस्त भवनों के निर्माण के लिए 15-20 लाख रुपये देने, घर बनने तक प्रति माह पांच हजार रुपये देने, बारिश से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा, शामा-लीती-गोगिना, भनार-नामतीचेटाबगड़ सड़कों पर निकास नाली, कलमठ निर्माण और डामरीकरण, क्षेत्र की अन्य सड़कों की हालत दुरुस्त करने, शामा उप-तहसील में सुविधाएं मुहैया कराने, बिचला दानपुर क्षेत्र में महाविद्यालय खोलने, क्षेत्र के विद्यालयों में प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक और शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने, उपकेंद्र शामा में ब्लड टेस्ट, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, प्लास्टर की सुविधा उपलब्ध कराने,सभी गावों को संचार सुविधा से जोड़ने, क्षेत्र में पशु चिकित्सालय खोलने, जल जीवन मिशन के कार्यों की जांच करने की मांग को लेकर धरना चल रहा है। जल्द समस्याओं का निदान नहीं किया गया तो क्षेत्रवासी आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, राजू कोरंगा, नरेंद्र कोरंगा, भगवत सिंह रौतेला, विजय सिंह, हेमंत सिंह, भागीरथी देवी, यमुना देवी, सीता देवी, भूपाल सिंह, यशपाल सिंह, प्रेमा देवी, तारा कोरंगा, प्रवीण सिंह, नेत्र सिंह, चंदन सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed