{"_id":"58de96184f1c1bb01063ee9a","slug":"villagers-met-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता विवाहिता का सुराग लगाने को डीएम से मिले ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता विवाहिता का सुराग लगाने को डीएम से मिले ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Fri, 31 Mar 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
डीएम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
12 फरवरी को घर से मायके जाने के लिए निकली विवाहिता का डेढ़ माह बीतने के बाद भी पता नहीं चल सका है। लापता महिला का पता लगाने की मांग को लेकर ग्रामीण डीएम से मिले।
गाजली गांव निवासी चंचल सिंह की पत्नी दीपा देवी 12 फरवरी को मायके जाने के लिए घर से निकली। देर रात तक वह न मायके पहुंची और न ही वापस घर लौटी। कई स्थानों पर ढूंढ खोज के बाद भी दीपा देवी का पता नहीं चलने पर चंचल सिंह ने 16 फरवरी को राजस्व पुलिस में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। डेढ़ माह बीतने के बाद भी राजस्व विभाग लापता महिला का पता नहीं लगा सका है। शुक्रवार को महिला के पति समेत तमाम ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से लापता महिला को ढूंढने की गुहार लगाई। ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम प्रधान बलवंत राम, माधो सिंह, महिला का पति चंचल सिंह आदि शामिल थे।