{"_id":"5c6a1ba356178981dc52c3539cc1ba26","slug":"villagers-in-pothing-relay-hunger-strike-continues-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोथिंग में ग्रामीणों का क्रमिक अनशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोथिंग में ग्रामीणों का क्रमिक अनशन जारी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Fri, 25 Dec 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
पोथिंग गांव की बुनियादी समस्याओं को लेकर चल रहा ग्रामीणों का क्रमिक अनशन बृहस्पतिवार दसवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों के समर्थन में पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया भी अनशन पर बैठे। उन्होंने शासन-प्रशासन पर ग्रामीणों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। सभा में आंदोलन तेज करने की रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन
आंदोलन स्थल तिबारी में बृहस्पतिवार पूर्व विधायक गढ़िया के अलावा भुवन सिंह, चंचल सिंह, दरबान सिंह, कैलाश सिंह, मदन सिंह, पीतांबर दत्त, भुवन, हयात सिंह, केदार सिंह और हरीश चंद्र क्रमिक अनशन में बैठे। सभा में तय किया गया कि यदि 14 मांगें शीघ्र पूरी न हुईं तो पहले चरण में तहसील कार्यालय का घेराव, दूसरे में गिरफ्तारियां दी जाएंगी।
विज्ञापन
इसके बाद भी समस्याएं हल नहीं हुईं तो तीसरे चरण में आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा। यह आंदोलन निर्णायक होगा। सभा की अध्यक्षता उत्तराखंड जन चेतना मंच के अध्यक्ष हरीश जोशी और संचालन संरक्षक खुशाल गढ़िया ने किया। यहां ग्राम प्रधान चंपा देवी, राजेंद्र सिंह, बंशीधर जोशी, गिरीश जोशी, गणेश जोशी देवकी देवी, जानकी देवी आदि थे। पूर्व ज्येष्ठ ब्लाक उप प्रमुख विशन गढ़िया और नगर पंचायत कपकोट के सभासद गिरीश चंद्र जोशी ने अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन