{"_id":"5a1d874a4f1c1b001c8b59d8","slug":"villagers-beat-husband-and-wife-in-village-dophad","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोफाड़ गांव में ग्रामीण ने पति-पत्नी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोफाड़ गांव में ग्रामीण ने पति-पत्नी को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Tue, 28 Nov 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
एसपी को ज्ञापन सौंपते दोफाड़ के ग्रामीण।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के दोफाड़ गांव में एक ग्रामीण ने दूसरे व्यक्ति पर हमला कर दिया। पति का बचाव करने आई पत्नी के साथ भी हमलावर ने मारपीट और अभद्रता की। आरोपी द्वारा बंदूक लेकर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत करने के बाद भी रीमा पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे भयभीत पीड़ित परिवार ने ग्रामीणों के साथ जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी को शिकायत पत्र सौंपा।
विज्ञापन
मंगलवार को पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण के नेतृत्व में एसपी कार्यालय पहुंचे दोफाड़ निवासी भूपेंद्र सिंह ने कहा है कि 19 नवंबर को पलायन निवासी प्रताप सिंह ने उस पर प्लास से हमला कर दिया। जब मौके पर उसकी पत्नी आई तो उसके साथ भी मारपीट और अभद्रता की गई। इसकी रिपोर्ट रीमा पुलिस चौकी में दर्ज करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी आरोपी बंदूक लेकर उन्हें मारने आया।
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह ने रीमा पुलिस पर उसके द्वारा दी गई वास्तविक तहरीर को भी बदलने का आरोप लगाया। कहा कि आरोपी पर कार्रवाई नहीं होने से उनका परिवार जानमाल की सुरक्षा को लेकर भयभीत है। भूपेंद्र सिंह ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई करने और मामले की विवेचना दूसरे थाने से करने की मांग की। एसपी मुकेश कुमार ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश कपकोट के पुलिस क्षेत्राधिकारी एमसी जोशी को दिए। पुलिस अधीक्षक से मिलने वालों में मीनाक्षी देवी, नीमा कालाकोटी, कविता, ललिता, दीपा देवी, दीवान सिंह, चंचल सिंह, चंदन सिंह आदि क्षेत्रवासी शामिल थे।
विज्ञापन
बनलेख में पुलिस चौकी खोलने की मांग
दोफाड़ के ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से बनलेख में पुलिस चौकी खोलने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि दोफाड़ क्षेत्र से रीमा की दूरी 20 किमी है। इस क्षेत्र में पुलिस थाना और चौकी नहीं होने से तमाम तरह की आपराधिक गतिविधियां होती रहती हैं। आम आदमी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित रहता है।