{"_id":"57950cde4f1c1b2932c4b947","slug":"village-heads-a-three-day-workshop","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधानों की तीन दिवसीय कार्यशाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधानों की तीन दिवसीय कार्यशाला
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Mon, 25 Jul 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
ट्रेनिंग लेने वाले प्रधानों को मिले प्रमाणपत्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बागेश्वर जनपद को 2017 तक खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को साथ मिलकर कार्य करना होगा। यह बात डीएम भूपाल सिंह मनराल ने रूरल लिटिगेशन एंड इंटाइटलमेंट केंद्र देहरादून एवं पंचायत राज विभाग की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित प्रधानों की तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन करते हुए कही।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि पंचायत मजबूत होगी तो विकास कार्यक्रमों को धरातल पर क्रियान्वित करने में आसानी होगी। इससे बेहतर परिणाम मिलेंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी पूनम पाठक ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद प्रधान विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे।
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण के अंतिम दिन ग्राम बदलाव योजना, वित्तीय नियोजन, बजट, स्वच्छ भारत मिशन आदि विषयों पर जानकारी दी गई। कपकोट में बीडीओ विपिन चंद्र पंत, गरुड़ में ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष नवीन ममगई ने किया। ग्राम प्रधानों को मास्टर ट्रेनर सीएस नेगी, दिनेश जोशी, रेखा पुंडीर, पुष्पा बिष्ट, प्रतिभा, एस ध्यानी ने प्रशिक्षण दिया। इस दौरान शेखर जोशी, मालती, किशन, वचन सिंह, सरस्वती देवी, भागीरथी देवी आदि थे।
विज्ञापन