फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Vicky Elected Unopposed member in Bilona

विक्की निर्विरोध चुने गए बिलौना वार्ड के सभासद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Vicky Elected Unopposed member in Bilona
बागेश्वर में नव निर्वाचित सभासद को प्रमाणपत्र देते चुनाव अधिकारी। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर नगरपालिका के बिलौना वार्ड के रिक्त सभासद पद पर भाजपा समर्थित विक्की सुयाल का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। सभासद पद के लिए केवल उन्होंने ही नामांकन किया था।
विज्ञापन

रविवार को निर्वाचन अधिकारी डॉ. कमल पंत ने नव निर्वाचित सभासद को निर्वाचन प्रमाणपत्र प्रदान किया। नव निर्वाचित सभासद सुयाल ने कहा कि डेढ़ साल से बिलौना वार्ड में सभासद का पद रिक्त था। अब बिलौना की जनता को सभासद मिल गया है। वार्ड की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। भाजपा सभासद दल के मुख्य सचेतक धीरेंद्र परिहार के नेतृत्व नें नव निर्वाचित सभासद का स्वागत किया गया। परिहार ने कहा कि बिलौना सीट विक्की सुयाल के पिता के निधन से रिक्त हुई थी। विक्की सुयाल के नेतृत्व में बिलौना विकास की ओर उन्मुख होगा। वहां पर नितेश वर्मा, राजा सुयाल, गोविंद सुयाल, राहुल साह, प्रदीप सिंह, शंकर सिंह आदि थे। उधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक ने कहा है कि बिलौना के सभासद रहे स्वर्गीय भूपेंद्र सुयाल का बिलौना के विकास में अहम योगदान रहा। कांग्रेस ने इसी को देखते हुए उप चुनाव में प्रत्याशी खड़ा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed