फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Vasant Panchami

वसंत पंचमी की धूम, सूरजकुंड में हुए जनेऊ संस्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
Vasant Panchami
बागेश्वर के सूरजकुंड में वसंत पंचमी को उफनयन संस्कार कराते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
अल्मोड़ा। वसंत पंचमी का पर्व जिले में धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। घरों और मंदिरों में मां सरस्वती की पूजा की गई। वहीं, यज्ञोपवीत, विद्यारंभ, कर्णभेद, मुंडन संस्कार हुए। गायत्री प्रज्ञा पीठ में यज्ञ कर कोरोना से मुक्ति दिलाने और विश्व शांति की कामना की गई।
विज्ञापन

वसंत पंचमी पर लोगों ने मंदिरों में जौ की पत्तियां अर्पित करने के साथ ही वासंती परिधान पहन कर जौ के पौधों को सिरोधार्य किया। परिवार के बुजुर्गों ने जौ के पौधों को सिरोधार्य करते समय जी रया जागि रया यो दिन यो मास नित भेंटने रया... आदि आशीर्वाद दिया। वसंत पंचमी के दिन बहन-बेटियां इस पर्व को मनाने मायके आई थीं। जो मायके नहीं पहुंच सकी उनके घर के लोगों ने ससुराल में जाकर बेटी को पकवान आदि भेंट किए।
विज्ञापन

कई लोगों ने बच्चों के विद्यारंभ संस्कार करवाए। इधर लिंक रोड स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ में 10 यज्ञोपवीत, एक विद्यारंभ, एक गर्भ संस्कार संपन्न हुए। यज्ञ कर कोरोना से मुक्ति दिलाने और विश्व शांति की कामना की गई। यहां भीम सिंह अधिकारी, डॉ. मंजू बोरा मंजू जोशी, इंदिरा गनघरिया, प्रेमा कांडपाल, मनीषा, रीता पांडे आदि थे। चितई स्थित गायत्री साधना केंद्र में कुल 28 संस्कार हुए। जिसमें कर्णभेद, जनेऊ, मुंडन संस्कार शामिल हैं। इस मौके पर गणेश दत्त भट्ट, ओमकार गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संकुल केंद्र सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम में वसंत पंचमी पर सरस्वती पूजन किया है। विद्यारंभ संस्कार के तहत नए प्रवेश हुए। स्कूल के प्रधानाचार्य भैरव सिंह कार्की ने सरस्वती पूजन कर नए विद्यार्थियों को अक्षर ज्ञान कराया। इस मौके पर कई बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही भजन भी गाए गए। कार्यक्रम में हरीश मेहता, राजेश लोहनी, विनोद जोशी, पूनम जोशी, जानकी ठाकुर, प्रीति बहुगुणा, भावना तिवारी आदि थीं।
बागेश्वर के सूरजकुंड में हुए जनेऊ
बागेश्वर। हर साल की तरह ही इस बार भी बागेश्वर जिले में वसंत पंचमी धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने मंदिरों में पूजा करने के साथ ही पीले रुमाल धारण किए। बागेश्वर के सूरजकुंड और सरयू-गोमती संगम पर तमाम लोगों ने अपने बच्चों के उपनयन संस्कार कराए। सुबह से ही लोगों का मंदिरों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। घरों में पकवान बनाकर भगवान को भोग लगाया गया। बच्चों ने पीतांबरी रुमाल धारण किए। सूरजकुंड स्थित जनेऊघाट में सुबह से ही लोगों का जनेऊ संस्कार के लिए पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। बड़ी संख्या में लोगों ने अपने बच्चों का उपनयन संस्कार कराया। बागनाथ मंदिर के समीप सरयू और गोमती के संगम पर भी लोगों ने उपनयन संस्कार कराए। वसंत पंचमी के कारण मंदिरों में लोगों की खासी भीड़ रही।
गरुड़ में भी धूमधाम से मनाई गई वसंत पंचमी
गरुड़ (बागेश्वर)। वसंत पंचमी का पर्व समूचे तहसील क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। कई ग्रामीणों ने अपने-अपने बच्चों का जनेऊ संस्कार भी किया। बैजनाथ, कार्तिकेश्वर, प्रकटेश्वर, कोट भ्रामरी मंदिर में लोगों ने पूजा की। कई गांवों में वसंत पंचमी की रात से ही बैठकी होली होगी। संवाद

जनेऊ संस्कार में दिलाई मतदान की शपथ
बागेश्वर/गरुड़। स्वीप की टीम ने शनिवार को सूरजकुंड में पूरन चंद्र खोलिया के पुत्र रितिक खोलिया और कई लोगों के जनेऊ संस्कार में जाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई गई। वहां पर पंडित जगदीश लोहनी, उमेश जोशी, नीरज पंत, सुरेश खोलिया, शंकर लाल टम्टा, दुर्गा लाल, हरीश फर्स्वाण, सौरभ जोशी आदि थे।

बागेश्वर के सूरजकुंड में जनेऊ संस्कार के दौरान मतदान को लेकर जागरूक करती स्वीप की टीम। विज्ञप्त?

बागेश्वर के सूरजकुंड में जनेऊ संस्कार के दौरान मतदान को लेकर जागरूक करती स्वीप की टीम। विज्ञप्त?- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed