फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Van Panchayat in Bageshwar

सही तरीके से कार्य न करने वाले कार्मिकों की सूची तैयार कर रही सरकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Van Panchayat in Bageshwar
बागेश्वर में प्रेस वार्ता करते वन पंचायत सलाहकार समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट। संवाद न् - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। वन पंचायत सलाहकार समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि सही तरीके से कार्य न करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की सरकार सूची बना रही है। ऐसे कर्मचारियों को समय से पहले सेवानिवृत्त कर नए लोगों को मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वन विभाग कार्यालय में हुई प्रेसवार्ता में वन पंचायत सलाहकार समिति के अध्यक्ष ने कहा कोरोना महामारी के कारण घर लौटे प्रवासियों के लिए सरकार स्वरोजगार की कई योजनाएं चला रही है, जिसकी जानकारी देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और लघु सूक्ष्म मध्यम उद्यम के तहत प्रवासियों को ऋण दिया जा रहा है। कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य विभाग में 864 डॉक्टर और 1121 नर्सों की नियुक्ति करने जा रही है। जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था अधिक दुरुस्त होगी। इससे पहले वन पंचायत सलाहकार समिति के अध्यक्ष ने वन विभाग के अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें वन विभाग की कार्ययोजनाओं को लेकर चर्चा की गई। वार्ता में इंद्र सिंह फर्स्वाण, पूरन सिंह रावल, दीपक गस्याल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed