{"_id":"4a9d975e16d98018188de047593b3cf8","slug":"valley-village-telecom-denied-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगंगा, महरगाड़ घाटी के गांव दूरसंचार से वंचित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगंगा, महरगाड़ घाटी के गांव दूरसंचार से वंचित
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर
Updated Fri, 08 May 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूरसंचार क्षेत्र में क्रांति आने के तमाम दावों के बावजूद कपकोट ब्लाक के सुदूरवर्ती रामगंगा, महरगाड़ घाटी के कई गांव दूरसंचार सेवा से वंचित हैं। संचार सुविधा न होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सांसद अजय टम्टा से क्षेत्र में बीएसएनएल के टावर लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
रामगंगा घाटी के रातिरकेठी, मल्खाडुंगर्चा, गोगिना, किमू, हाम्टीकापड़ी, लीती, महरगाड़घाटी के लाथी, चुचेर, माजखेत, कनौली, नामतीचेटाबगड़, सुखचौना आदि गांवों को संचार सुविधा से नहीं जोड़ा गया है। टावर की आस में बैठे कई लोगों ने मोबाइल फोन सेट खरीदे लेकिन ये खिलौने बनकर रह गए हैं। उन्होंने बताया कि संचार सेवा से जोड़ने की मांग कई बार की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि संचार सेवा न होने के कारण इस क्षेत्र में घटने वाली दैवी आपदा की घटनाओं की सूचना भी तहसील मुख्यालय पर समय पर नहीं पहुंच पाती है। समय पर सूचना न पहुंचने पर प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य भी समय पर शुरू नहीं हो पाते।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि घाटी के गांवों को यदि संचार सेवा का शीघ्र लाभ नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा। चेतावनी देने वालों में पूर्व प्रधान विजयपाल सिंह, रूप सिंह, मोहन सिंह, जसपाल सिंह, हरीश चंद्र, सुंदर कोश्यारी, श्याम सिंह, पुष्पा देवी, कविता, पार्वती, जयमती, सुंदरी, रमेश राम, शिव प्रसाद, राजेंद्र सिंह आदि शामिल हैं।