फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Vajpayee's Bone Kalash Yatra will come to Bageshwar

वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा 25 को बागेश्वर आएगी

Thu, 23 Aug 2018 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Thu, 23 Aug 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
Vajpayee's Bone Kalash Yatra will come to Bageshwar
बागेश्वर में पत्रकार वार्ता करते विधायक चंदन दास - फोटो : अमर उजाला
 भारत रत्न दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा 25 अगस्त को जिले में पहुंचेगी। नगर भ्रमण के बाद अस्थियों को एक बजे सरयू और गोमती के संगम पर विसर्जित किया जाएगा। भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में लोगों से इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर शामिल होने की अपील की गई।   
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया और विधायक चंदन राम दास ने बताया दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की अस्थि कलशयात्रा 25 अगस्त की सुबह नौ बजे कौसानी के चौक में पहुुंचेगी। क्षेत्र के लोगों द्वारा श्रद्धांजलि देने के बाद यात्रा 10 बजे गांधी चबूतरा गरुड़ बाजार पहुुंचेगी। गांधी चबूतरे में श्रद्धांजलि के बाद यात्रा 11 बजे नगर के कोतवाली स्थित गांधी पार्क पर पहुुुंचेगी। यहां से पार्टी के कठायतबाड़ा स्थित पार्टी कार्यालय जाएगी। पार्टी कार्यालय में बाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के बाद कलश यात्रा जिला अस्पताल, दुग बाजार, चौक बाजार, तहसील रोड से होकर डाकघर होते हुए सरयू और गोमती के पवित्र संगम स्थल पर पहुंचेगी। जहां अस्थि कलश को विसर्जित किया जाएगा। अस्थि विसर्जन के मौके पर जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, विधायक चंदन राम दास और बलवंत र्भार्याल समेत अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

.
दास ने बताए लंदन और जर्मनी यात्रा के अनुभव
  
इस दौरान विधायक चंदन राम दास ने अपनी लंदन और जर्मनी यात्रा के अनुभव बताए। कहा कि वहां उन्होंने रोपवे और ग्राउंड मेट्रो के निर्माण का बारीकी से अध्ययन किया। राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में रोपवे और ग्राउंड मेट्रो कैसे चल सकती है। इस पर विस्तार से जानकारी हासिल की। कहा कि पीपीपी मोड के तहत पैसा लगाकर इस काम को किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि नगर को रेल से जोड़ने के लिए रामनगर से चौखुटिया गनाई से होकर बागेश्वर तक रेल लाइन बनाने का प्रस्ताव शासन के माध्यम से भेजा गया है। प्रस्ताव केंद्र के विचाराधीन है। वहां जिला महामंत्री शिव सिंह बिष्ट, कुंदन परिहार, जीएस बाफिला, बीडी जोशी और संजय जोशी आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed