फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Uttrayani Fair Preprations Full on

उत्तरायणी मेला:सजने लगी बागनाथ नगरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Uttrayani Fair Preprations Full on
बागेश्वर के दुग बाजार में पालिका की ओर से लगाई जा रहीं टाइल्स। निरीक्षण करते पालिकाध्यक्ष सुरेश ? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। उत्तरायणी मेले को देखते हुए नगरपालिका ने नगर के रास्तों के सौंदर्यीकरण का काम शुरू कर दिया है। बागनाथ मंदिर को जाने वाले रास्ते के साथ ही ऐतिहासिक नुमाइशखेत मैदान को जोड़ने वाले दुग बाजार के रास्ते की मरम्मत की जा रही है। दोनों रास्तों में टाइल्स लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नगरपालिका 15.78 लाख रुपये की लागत से दुग बाजार रास्ते का पुनर्निर्माण कर रही है। करीब आठ लाख रुपये की लागत से बागनाथ मंदिर को जोड़ने वाले रास्ते का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। रास्ते की मरम्मत के साथ ही निकास नालियों का पटालीकरण किया जा रहा है। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि दुग बाजार और बागनाथ गली के रास्तों के पुनर्निर्माण का कार्य मेले से पहले पूरा हो जाएगा। उन्होंने पालिका के अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed