{"_id":"5447650832d0581701daa75344d45e76","slug":"uttarayani-fair-show-black-flags-to-cm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरायणी मेले में सीएम को दिखाएंगे काले झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरायणी मेले में सीएम को दिखाएंगे काले झंडे
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Tue, 29 Dec 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
एसएसबी हथियार प्रशिक्षित गुरिल्लों ने सोमवार को 2234वें दिन भी तहसील प्रांगण में बेमियादी धरना, प्रदर्शन किया। यहां हुई समिति की सभा में चेतावनी दी गई कि यदि उनकी मांगें शीघ्र पूरी न हुई तो गुरिल्ले उत्तरायणी मेेले में काले झंडों के साथ विरोध, प्रदर्शन करेंगे। मेले का उद्घाटन करने आ रहे मुख्यमंत्री को भी काले झंडे दिखाएंगे।
विज्ञापन
गुरिल्लों ने जमकर नारेबाजी की। समिति के जिलाध्यक्ष शेर सिंह दुबड़िया ने कहा कि गुरिल्लों के हित में राज्य सरकार ने शासनादेश जारी किया है लेकिन संबंधित विभाग उसका पालन नहीं कर रहे हैं। सचिवालय भी मामले का संज्ञान नहीं ले रहा है। एक महीना पहले गुरिल्लों का सत्यापन कराया गया। एसएसबी ने सत्यापन रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजने के बजाए अपने पास रखी है।
विज्ञापन
लंबित मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन की अनदेखी की जा रही है। जिसे सहन नहीं किया जाएगा। यदि उनकी मांगें शीघ्र पूरी न हुई तो अगले महीने नगर में उत्तरायणी मेले के उद्घाटन के लिए आ रहे मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए जाएंगे।
विज्ञापन
रामप्रसाद आर्या ने संचालन किया। वहां रुद्र सिंह धामी, दिनेश लोहनी, उम्मेद सिंह नेगी, गोपाल राम, आन सिंह कोरंगा, नंदन गिरी गोस्वामी, विशन राम, प्रताप राम, भवान राम, शोबन सिंह, खीमानंद कांडपाल, दीवान राम, दुर्गा मेहता, नीमा आर्या, राधा नेगी, गणेश राम आर्य, रमेश जनौटी आदि शामिल थे।