फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Uttarakhand Board honored Toppers

उत्तराखंड बोर्ड के टॉपरों को सम्मानित किया

Thu, 09 Aug 2018 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Thu, 09 Aug 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Board honored Toppers
बागेश्वर में बोर्ड के मेधावी के अभिभावक को प्रशस्ति पत्र देते विधायक। - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कपकोट विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने जिले के टॉप टेन सूची में शामिल छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र दिए। उन्होंने मेधावियों की पीठ थपथपाई और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को शिक्षा विभाग की ओर से डाइट सभागार में आयोजित सम्मान समोराह में उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में जिले के टॉप टेन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इनमें 25 की मेरिट में शामिल पांच छात्र भी शामिल थे। विधायक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षकों की सराहना की। इस अवसर पर गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। 
विज्ञापन

इसमें शिक्षकों ने शैक्षिक समस्याओं के समाधान और तैयारी के अनुुभव साझा किए। गोष्ठी को डीएम रंजना राजगुरु, सीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत आदि ने भी संबोधित किया। इस बीच अच्छा परिणाम देने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। सीईओ कार्यालय में तैनात कर्मी अमित लोहनी को भी बेहतर प्रदर्शन पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक हेम जोशी और रवि जोशी ने किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed