{"_id":"67cc60dfd35aa176b30b2319","slug":"uttarakhand-board-examinations-concluded-peacefully-in-almora-and-bageshwar-bageshwar-news-c-232-1-shld1002-125212-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: अल्मोड़ा और बागेश्वर में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्वक संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: अल्मोड़ा और बागेश्वर में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्वक संपन्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं जारी हैं। जिले के 110 परीक्षा केंद्रों पर कुल 6000 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 5943 ने परीक्षा दी, जबकि 57 अनुपस्थित रहे।
जिला नियंत्रण कक्ष प्रभारी जनार्दन तिवारी ने बताया कि हाईस्कूल की रंजन कला परीक्षा में 3857 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 3820 ने परीक्षा दी, जबकि 37 अनुपस्थित रहे। व्यक्तिगत श्रेणी में 61 में से 58 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। सूचना प्रौद्योगिकी विषय में संस्थागत श्रेणी के सभी 101 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान परीक्षा में 1925 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 1920 ने परीक्षा दी, जबकि 5 अनुपस्थित रहे। व्यक्तिगत श्रेणी में 56 में से 44 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। प्रभारी सीईओ अत्रेश सयाना ने बताया कि सचल दल ने जीआईसी मंडलकोट, जैना और मछोड़ा सहित कई केंद्रों का निरीक्षण किया। जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक) के नेतृत्व में जीजीआईसी जलना और जीआईसी जसकोट का भी निरीक्षण किया गया। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर में भी परीक्षाएं शांतिपूर्वक संपन्न
बागेश्वर। जिले में उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं नकलविहीन और शांतिपूर्वक संपन्न हुईं। हाईस्कूल की सूचना प्रौद्योगिकी परीक्षा में 223 में से 222 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। रंजन कला में 990 में से 965 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान परीक्षा में 1239 में से 1228 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। सीईओ गजेंद्र सौन ने बताया कि सभी केंद्रों का निरीक्षण किया गया और परीक्षाएं बिना किसी व्यवधान के संपन्न हुईं। संवाद