फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Use of social distance and masks on wheat harvesting

गेहूं की कटाई जोरों पर, सोशल डिस्टेन्स का भी हो रहा पालन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
Use of social distance and masks on wheat harvesting
बागेश्वर के बिलौनासेरा में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए गेहूं की फसल काटतीं महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के साथ ही तमाम घाटी वाले इलाकों में गंहू की फसल पककर तैयार हो गई है। गेहूं की कटाई, मड़ाई का काम जोरों पर है। जिले के 47522 किसान 20 हेक्टेयर क्षेत्रफल में गेहूं की खेती करते हैं। जिला मुख्यालय के बिलौनासेरा, मंडलसेरा, नुमाइशखेत समेत इलाकों में गेहूं की कटाई का काम जोरों पर है। कपकोट समेत तमाम घाटी वाले इलाकों में गेहूं की कटाई, मड़ाई का काम चल रहा है। अच्छी बात यह है कि किसान सोशल डिस्टेंस का पालन करने के साथ ही मॉस्क लगाकर गेहूं कटाई कर रहे हैं। जिन किसानों के पास मॉस्क की उपलब्धता नहीं है। कपड़े से मुंह ढांपकर गेहूं काट रहे हैं। बुधवार को जिला मुख्यालय के बिलौनासेरा में गेहूं की फसल समेट रहीं सरस्वती पांडेय, साक्षी पांडेय, हारी देवी, लीला देवी, भावना देवी, रवीता पांडेय, सोनी देवी, हंसी देवी, हेमा देवी, ममता देवी, तारा देवी, सरिता देवी, मोहनी देवी सामाजिक डिस्टेंस का पालन करतीं दिखी। इन लोगों का कहना था कि सामाजिक दूरी बनाकर काम करना सभी के हित में है। यह लोग शिफ्टों में गेहूं की खेती समेटने का काम कर रहे हैं। जिले में प्रशासन ने 12 थ्रेशरों के संचालन की भी अनुमति दे रखी है।
विज्ञापन

Use of social distance and masks on wheat harvesting
बागेश्वर के बिलौनासेरा में गेहूं की फसल काटतीं महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
बागेश्वर के बिलौनासेरा में गेहूं की फसल काटतीं महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed