फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Upanl personnel began two-day dharna

उपनल कर्मियों का दो दिनी धरना शुरू

Tue, 22 Nov 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Tue, 22 Nov 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Upanl personnel began two-day dharna
प्रदर्शन करते उपनल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
समान कार्य पर समान वेतन देने समेत अन्य मांगों को लेकर उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर कर्मचारियों का मंगलवार से दो दिनी धरना शुरू हो गया है। कर्मियों ने नारेबाजी के साथ कार्य बहिष्कार करके कलक्ट्रेट प्रांगण में धरना दिया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने सरकार पर उपनल कर्मियों के साथ छलावा करने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी सभी मांगें शीघ्र पूरी नहीं हुई तो प्रांतीय आह्वान पर 25 नवंबर से हड़ताल पर चले जाएंगे। 
विज्ञापन



मंगलवार उपनल कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष कमल गढ़िया के नेतृत्व में कर्मचारी नारेबाजी के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। सभा में वक्ताओं ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पूर्व में लिए गए निर्णय में यह स्पष्ट कहा गया है कि किसी भी आउटसोर्स कर्मचारी को उसके पद के सापेक्ष समान वेतन दिया जाए, साथ ही उत्तराखंड हाईकोर्ट ने भी यह स्पष्ट किया है कि उपनल से नियुक्त कार्मिकों को नियमित कार्मिकों की तरह ही सभी सुविधाएं दी जाएं। सरकार की ओर से की जा रही उपेक्षा का हाल यह है कि विभिन्न विभागों में कार्यरत कार्मिकों को समय पर वेतन का भुगतान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


इससे उन्हें कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा जिस तरह से आउटसोर्स कार्मिकों को समान कार्य पर समान वेतन लागू किया है, उसी तर्ज पर प्रदेश सरकार भी अपने यहां इसे लागू करे। धरना देने वालों में जयपाल नयाल, भूपाल मेहता, हेम तिवारी, चंदन गढ़िया, भृपेंद्र दानू, दिनेश दानू, प्रवीण कुमार, कपिल देव, सूरज कनवाल, चंचल नगरकोटी, दीपक जोशी, पवन मेहता, खीम सिंह, मनोज टम्टा, गिरीश चंद्र, रेखा रावत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed