फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Upanal workers on strike demanding extension of service

Bageshwar News: सेवा विस्तार की मांग के लिए धरने पर डटे रहे उपनल कर्मी

Thu, 23 Mar 2023 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 23 Mar 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Upanal workers on strike demanding extension of service
बागेश्वर के कलक्ट्रेट परिसर में धरना देते कोविड उपनल कर्मचारी। संवाद
बागेश्वर। सेवा विस्तार की मांग के लिए कोविड उपनल कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। उपनल कर्मी कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर डटे हैं। कर्मचारियों ने जल्द सेवा विस्तार और समायोजन की मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कोराना काल में स्वास्थ्य विभाग में तैनात हुए उपनल कर्मचारियों की सेवा 15 मार्च को समाप्त कर दी गई है। नौकरी से हटाए जाने के बाद से उपनल कर्मी अनिश्चितकालीन आंदोलन पर हैं। कर्मचारियों का कहना है कि प्रदेश सरकार ने उन्हें विभाग के रिक्त पदों में समायोजित करने का आश्वासन दिया था लेकिन सेवा विस्तार तक नहीं दिया। कोविड काल में जान जोखिम में डालकर विभाग में सेवा देने वाले कर्मचारियों के भविष्य की अनदेखी की जा रही है। प्रदर्शन करने वालों में दयाल कुमार, विक्रम मेहरा, आनंद प्रसाद, महेश कपकौटी, संजय कनौलिया, पूजा सोनी, गंगा देवी, मंजू उप्रेती, रितु कनौजिया, उषा, सीता, रेखा, रीता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed