{"_id":"6116c3588ebc3edfca41d401","slug":"upal-contract-workers-warned-of-gradual-hunger-strike-bageshwar-news-hld4345035133","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपनल संविदा कर्मियों ने दी 17 अगस्त से क्रमिक अनशन पर बैठने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपनल संविदा कर्मियों ने दी 17 अगस्त से क्रमिक अनशन पर बैठने की चेतावनी
बागेश्वर में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को ज्ञापन देते उपनल संविदा कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
Link Copied
बागेश्वर। सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के उपनल संविदा कर्मचारियों का धरना जारी है। दो सूत्री मांगों के निदान के लिए विभाग और सरकार से सकारात्मक पहल नहीं होने पर कर्मचारियों की नाराजगी बढ़ गई है। आक्रोशित कर्मचारियों ने 17 अगस्त से आंदोलन को तेज करते हुए क्रमिक अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
शुक्रवार को सैनिक कल्याण विभाग के उपनल संविदा कर्मचारियों ने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने कहा कि 23 जून से विभागीय संविदा और सातवें वेतनमान का लाभ देने की मांग को लेकर कार्यालय परिसर में धरना चल रहा है। विभाग के सभी 13 उपनल कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर आंदोलन में डटे हैं। इसके बावजूद कर्मचारियों की समस्याओं को नहीं सुना जा रहा है। कहा कि पूर्व में भी आंदोलन के बाद जल्द मांग पूरी करने का आश्वासन दिया गया था। जिन पर अब तक अमल नहीं हुआ। एक बार फिर से आंदोलन की अनदेखी की जा रही है। जिसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों ने आगामी मंगलवार से आंदोलन को तेज करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से क्रमिक अनशन पर बैठने की चेतावनी दी। कहा कि जब तक उनकी मांगें मान नहीं ली जाती, आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर मनोज कुमार, दीप चंद्र बिष्ट, महेश चंद्र कांडपाल, मोहन चंद्र पंत, जगदीश सिंह, नरेंद्र सिंह, दान सिंह, किशन सिंह, महेश राम, कमला तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।