फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Umaid come forward to save the lives of people

उमेद की जिंदगी बचाने के लिए आगे आए लोग 

Thu, 31 Mar 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर। Updated Thu, 31 Mar 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

कपकोट ब्लाक के पेठी ग्राम पंचायत के दिवंगत लक्ष्मण सिंह के इकलौते पुत्र उमेद सिंह देवली (23) की दोनों किडनियां खराब हो गई हैं। अंत्योदय परिवार के इस युवक के इलाज के लिए 10 लाख रुपये की दरकार है। परिवार के पास आय के कोई साधन नहीं हैं।

उसकी जिंदगी बचाने के लिए जिला मुख्यालय पर रह रहे कपकोट क्षेत्र के लोगों ने दानपुर युवा संगठन बना लिया है। संगठन ने बृहस्पतिवार को यहां अधिकारियों और कर्मचारियों से संपर्क करके उनसे 13550 रुपये की सहायता राशि जुटाई। अमर उजाला ने उमेद सिंह की व्यथा  22 मार्च के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी।
विज्ञापन


पेठी गांव के 23 वर्षीय युवक उमेद सिंह की दोनों किडनियां खराब हो चुुकी हैं। पीड़ित के घर में आय के कुछ भी साधन नहीं हैं। इलाज के लिए उसके पास धन नहीं होने से उसकी जिंदगी खतरे में है। उसकी मदद के लिए जिला मुख्यालय पर रह रहे कपकोट क्षेत्र के जागरूक युवाओं ने दानपुर युवा संगठन का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए एडवोकेट सुरेश कांडपाल संरक्षक, नरेंद्र बिष्ट  दीपक गस्याल अध्यक्ष, दयाल दुबड़िया उपाध्यक्ष, राजीव कर्म्याल सचिव, भूपेंद्र दानू सह सचिव, गोकुल दानू कोषाध्यक्ष जबकि प्रकाश दानू, सुंदर दानू और उमेश भंडारी को कार्रकारिणी का सदस्य चुना गया। वक्ताओं ने लोगों से उमेद की जिंदगी को बचाने के लिए मुक्त हाथों से सहायता करने की अपील की।

वाओं ने बृहस्पतिवार को अभियान चलाकर 13550 रुपये की सहायता राशि एकत्रित की। संगठन के अध्यक्ष ने बताया कि सहायता राशि पीड़ित के खाते में शीघ्र जमा करवा दी जाएगी।


आप भी कर सकते हैं उमेद की सहायता 
उमेद सिंह देवली की सहायता के लिए उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की सोंग स्थित शाखा में बचत खाता खोला गया है। उसका खाता संख्या 76010879200 है। पेठी की ग्राम प्रधान सुषमा देवली ने बताया कि उमेद के स्वास्थ्य के बारे में मोबाइल नंबर 9897362661 और 7830111837 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed