{"_id":"60de00048ebc3ecc084c7f4e","slug":"ultrasound-machine-is-running-only-for-three-days-in-district-hospital-bageshwar-bageshwar-news-hld429718826","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ तीन दिन ही चल रही है अल्ट्रासाउंड मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ तीन दिन ही चल रही है अल्ट्रासाउंड मशीन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल बागेश्वर की अल्ट्रासाउंड मशीन सप्ताह में मात्र तीन दिन ही चल रही है। अस्पताल की रेडियोलॉजिस्ट स्वास्थ्य कारणों के चलते अवकाश पर हैं। इस कारण अस्पताल में रोजाना लोगों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल रही है। कई लोग प्राइवेट में ज्यादा पैसा देकर अल्ट्रासाउंड करा रहे हैं। गरीबों के लिए अव्यवस्था परेशानी का कारण बनी हुई है।
जिला चिकित्सालय में सोमवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को ही अल्ट्रासाउंड हो रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरुड़ के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अमित कुमार ही जिले के तीन अस्पतालों में सेवाएं दे रहे हैं। वह मंगलवार को सीएचसी कपकोट में, बुधवार व शनिवार को सीएचसी गरुड़ में अल्ट्रासाउंड करते हैं। करीब पांच माह से यह सिलसिला जारी है। समय पर अल्ट्रासाउंड सुविधा का लाभ नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी है। दूर-दराज से अल्ट्रासाउंड कराने बागेश्वर आ रहे कई लोगों को बिना अल्ट्रासाउंड कराए घर को लौटना पड़ रहा है। अगले साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में स्वास्थ्य सुविधाओं में आ रही कमियां मौजूदा सरकार के जनप्रतिनिधियों पर भारी पड़ सकती हैं।
जिला अस्पताल की रेडियोलॉजिस्ट स्वास्थ्य कारणों के चलते अवकाश पर हैं। सीएचसी गरुड़ के रेडियोलॉजिस्ट को अल्ट्रासाउंड की जिम्मेदारी दी गई है। अस्पताल में तीन दिन अल्ट्रासाउंड हो रहे हैं। लंबित सभी अल्ट्रासाउंड हो चुके हैं। लोगों की परेशानियों को देखते हुए पूरी व्यवस्था बनाने की कोशिश की जा रही है। - डॉ. एलएस बृजवाल, प्रभारी जिला चिकित्साधीक्षक