फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Two suicide in Bageshwar

बागेश्वर में दो आत्महत्या

Tue, 26 Jul 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Tue, 26 Jul 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Two suicide in Bageshwar
suside - फोटो : amar ujala

कांडा (बागेश्वर)। कांडा क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी पर झूलकर जान दे दी। उसका चार माह पहले ही विवाह हुआ था। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेने के बाद मृतका के मायके वालों को घटना की सूचना दी। देर शाम को पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेजा गया। कांडा तहसील क्षेत्र के वजीना गांव निवासी राजन राम की पत्नी राखी देवी (22) सोमवार की सुबह घर में ही फंदे पर झूल गई।

विज्ञापन


परिजनों की सूचना पर कांडा पुलिस और तहसीलदार कृष्ण कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के मायके वैठांण को भी घटना की सूचना दी गई। देर शाम को मृतका के मायके वालों के आने के बाद शव का पंचनामा भरा गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर जिला मुख्यालय भेजा गया। महिला का पति राजन राम चालक है। नवविवाहिता की आत्महत्या के कारणों की पुलिस जांच में जुटी है। देर शाम तक इस मामले में किसी की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। 
विज्ञापन


कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट के छुरिया गांव निवासी एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कपकोट थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छुरिया गांव निवासी प्रकाश सिंह (19) पुत्र पान सिंह रुद्रपुर की किसी कंपनी में काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दिनों वह घर आया था। सोमवार की सुबह उसने अज्ञात कारणों से जहर खा लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर जिला मुख्यालय भेज दिया है। कपकोट थाना पुलिस के अनुसार युवक के जहर खाने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed