फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   TWO HOUSES FELL OFF, ROADS BLOCKED

दो और मकान क्षतिग्रस्त, यातायात ठप, 20 हजार लोग परेशान

Fri, 10 Aug 2018 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Fri, 10 Aug 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
TWO HOUSES FELL OFF, ROADS BLOCKED
बागेश्वर में भयू-गडेरा मोटर मार्ग में सड़क पर आया मलबे का पहाड़।  - फोटो : अमर उजाला
आपदा की मार से जिले में चार मोटर मार्ग बंद रहे। इन सड़कों पर यातायात ठप रहने से 20 हजार की आबादी परेशान रही। सड़कों के यातायात पर निर्भर ग्रामीण गांव में ही कैद हो गए। जरूरी हालातों में ग्रामीणों को कई किमी पैदल दूरी भी नापनी पड़ी। दूसरी ओर भारी बारिश के बीच दो और मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार को भी भयू-गडेरा, हरसिला-पुड़कुनी मोटर मार्ग बंद रहे। इन्हें बंद हुए सप्ताह भर गुजर गया लेकिन यातायात सुचारु नहीं हो सका। वहीं, धरमघर-माजखेत मोटर मार्ग दूसरे दिन भी बंद रहा। जबकि कपकोट-पिंडारी मोटर मार्ग लगातार नौवें सप्ताह भी बंद रहा। सड़कें बंद रहने से यातायात भी ठप रहा। इन मार्गों पर चलने वाली टैक्सियों के चक्के जाम रहे। लोगों को कई किमी पैदल चलकर गंतव्य जाना पड़ा।  
विज्ञापन


बारिश से बृहस्पतिवार रात गरुड़ तहसील के भतड़िया गांव में हरीराम का मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रभावित परिवारों ने गांव के संबंधी के घर शरण ली। सूचना पर राजस्व कर्मियों ने मुआयना कर नुकसान का जायजा लिया। इधर, बागेश्वर तहसील के मंडलसेरा निवासी गोपाल गिरी ने अतिवृष्टि से आवासीय मकान और गोशाला को नुकसान का मुआवजा मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभावित ने बताया कि बारिश से छत और दीवान टूट गई है। प्रभावित ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर आकलन कर भरपाई की मांग की है। उधर,  प्रशासन ने कांडा तहसील के सिमायल गांव में क्षतिग्रस्त मकान के प्रभावित उमेश पंत को 40 हजार रुपये राहत राशि दी। 

बंद मोटर मार्ग  
धरमघर-माजखेत 
भयू-गडेरा 
हरसिला-पुड़कुनी 
कपकोट-पिंडारी   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed