{"_id":"613baa9b8ebc3e01de1309ea","slug":"two-houses-collapsed-due-to-rain-one-damaged-bageshwar-news-hld4375134111","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से दो मकान ध्वस्त, एक क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से दो मकान ध्वस्त, एक क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
बागेश्वर के गडेरा के फऊलीतोक में ध्वसत् मकान। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले में रुक-रुक कर हो रही बारिश से दो आवासीय मकान ध्वस्त हो गए हैं। एक मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। सात ग्रामीण मोटर मार्गों पर भूस्खलन गिरने से यातायात ठप है। सड़कों के बंद होने से ग्रामीण क्षेत्रों की 20 हजार से अधिक आबादी प्रभावित हो रही है।
बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार सुबह तक जिले में बारिश होती रही। इसे गरुड़ में सबसे अधिक 15 मिमी, बागेश्वर में 12.50, कपकोट 12.50 मिमी मापा गया। तेज बारिश से कपकोट तहसील में गडेरा गांव के फुले तोक निवासी दीवान सिंह पुत्र आन सिंह का आवासीय मकान ध्वस्त हो गया। उस समय दीवान का 20 वर्षीय पुत्र शंकर सिंह घर के भीतर था। अचानक मकान गिरने की आहट के बाद उसने बाहर भागकर जान बचाई। प्रभावित परिवार ने पड़ोस में शरण ली है। गरुड़ तहसील के सिलड़ी गांव निवासी शंकर राम पुत्र दीवान राम का मकान भी बारिश की भेंट चढ़ गया है। बागेश्वर तहसील के चौराई, नई बस्ती निवासी नीरज कुमार पुत्र हरी राम का मकान भी बारिश में आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। राजस्व विभाग की टीम क्षतिग्रस्त और ध्वस्त मकानों को हुए नुकसान का आकलन कर रही है।
इधर, बारिश का कहर जिले के ग्रामीण मोटर मार्गों पर भी टूटा है। आपदा प्रबंधन कार्यालय के अनुसार शुक्रवार को भयूं-गडेरा, शामा-गोगिना, शामा-नौकोड़ी, सरण-बघर, धरमघर-माजखेत, कपकोट-कर्मी, हरसीला-पुड़कुनी मोटर मार्ग पर यातायात ठप रहा। सड़कों के बंद होने से ग्रामीणों को तहसील और जिला मुख्यालय आने के लिए पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है। इधर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि आपदा प्रभावितों को हुए नुकसान का आकलन कर अहेतुक सहायता राशि दिलाई जा रही है। बंद सड़कों को खोलने का काम भी लगातार चल रहा है।
विज्ञापन
बारिश से गरुड़ में एक मकान ध्वस्त
गरुड़ (बागेश्वर)। बारिश से राजस्व पुलिस क्षेत्र पिंगलों में एक महिला का आवासीय मकान ध्वस्त हो गया है। मकान के मलबे में दब कर खाद्य सामग्री भी नष्ट हो गयी है। राजस्व पुलिस क्षेत्र पिंगलों के सिलड़ी गांव निवासी लीला देवी का मकान बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है। संवाद
लोनिवि कॉलोनी में पेड़ गिरने से कठायतबाड़ा की बिजली गुल
बागेश्वर। मोहल्ला कठायतबाड़ा में शुक्रवार सुबह लोनिवि कॉलोनी के पास एक पेड़ टूटकर बिजली लाइन पर गिर गया। पेड़ गिरने से बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गए और आधे कठायतबाड़ा क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई। ऊर्जा निगम के ईई भास्कर पांडेय ने बताया कि पेड़ गिरने की सूचना के बाद कर्मचारियों को लाइन की मरम्मत के लिए भेज दिया था। दोपहर बाद तारों की मरम्मत कर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुचारु करा दी गई है।