{"_id":"5c64675cbdec2211ac1af4e5","slug":"two-arrested-with-four-kg-charas","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े चार किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े चार किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार
Thu, 14 Feb 2019 12:22 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूूराे बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूूराे बागेश्वर
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Thu, 14 Feb 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
झिरौली थाने में एसओ कृष्णा गिरी के साथ पकड़े आरोपी शहजाद और फाजिल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिरौली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान साढ़े चार किलो चरस के साथ दो व्यापारियों को दबोचा है। दोनों बिजनौर यूपी के रहने वाले हैं। वे व्यापार की आड़ में तस्करी को अंजाम देते थे। उनके पास से स्कार्पियो गाड़ी भी बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मुखबिर की सूचना पर झिरौली थाना पुलिस ने बुधवार सुबह ताकुला रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सिल्वर रंग की स्कार्पियो (डीएल3सीए1042) आती दिखाई दी। पुलिस ने चेकिंग के वाहन को रोकना चाहा तो चालक घबरा गया। शक होने पर पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी से 4.577 किलो चरस बरामद हुई। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम शहजाद निवासी मोहल्ला मौलवियान नहटोर बिजनौर और फाजिल निवासी कीतरपुर बिजनौर यूपी बताया। जांच में यह भी सामने आया कि दोनों कपड़ा व्यापारी हैं। उन्होंने उत्तरायणी मेले में कपड़े की दुकानें लगाई थीं। इसी बीच वे नशे के सौदागरों के संपर्क में आए। कम समय, बिना मेहनत के लाखों कमाने के लालच में फंस गए। वे सीमांत इलाकों से कम दामों में चरस खरीद अधिक दाम में सौदा करते थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ दफा 8/20, एनडीपीएस में केस दर्ज कर लिया है। तस्करों को पकड़ने वाली टीम में एसओ झिरौली कृष्णा गिरी, कांस्टेबल राजेंद्र बिष्ट शामिल हैं। पुलिस अब इनके लोकल कनेक्शन का सुराग ढूंढने में जुट गई है।
कारपेंटर का काम भी करते हैं आरोपी
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोप बिजनौर में कारपेंटर का काम भी करते हैं। आय बढ़ाने के लिए उत्तरायणी मेले में कपड़े की स्टाल भी लगाई। फिर ज्यादा कमाने के लालच में नशे के धंधे में फंस गए।
विज्ञापन
ऐसे देते थे तस्करी को अंजाम
दोनों व्यापारियों ने उत्तरायणी मेले में कपड़े की दुकानें लगाई थीं। बागेश्वर में रहने के दौरान कई स्थानीय व्यापारियों के संपर्क में भी थे। दोनों कपड़ों के व्यापार की आड़ में सीमांत इलाकों से चरस की तस्करी करते थे। शक होने पर खुद को कपड़ा व्यापारी बता देते थे। बुधवार को भी वे चरस की डिलीवरी लेकर निकले लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
कोट
चरस के दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है दोनों यूप के हैं। पुलिस अब लोकल कनेक्शन भी खंगाल रही है। नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। - लोकेश्वर सिंह, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर