फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Two accused arrested with liquor

Bageshwar News: शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 01 Sep 2023 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 01 Sep 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested with liquor
प्रतीकात्मक
बागेश्वर। विधानसभा चुनाव के चलते शराब की तस्करी और बिक्री को रोकने के लिए पुलिस ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। पुलिस ने एक ही दिन में चार जगहों से शराब बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने नगर में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान गोविंद सिंह राणा, निवासी विशनापुर, थाना सुजौली, जिला बहराइच, यूपी, हाल निवासी बागेश्वर को 96 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। एक अन्य मामले में पुलिस ने मंडलसेरा-आरे बाईपास में तीन जेरिकेन में रखी 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की।
विज्ञापन

झिरौली पुलिस ने बिलौरी गांव के पास मैग्नेसाइट बैरियर से करीब 300 मीटर आगे झाड़ियों में 120 लीटर अवैध शराब बरामद की। इसकी कीमत 24,000 रुपये बताई है। एक अन्य मामले में एफएससी टीम चेकिंग के दौरान वृहद थापलीधार, मैगड़ी स्थित दुकान से सात बोतल शराब, एक बोतल आधाी शराब और दो बोतल बियर बरामद की। पुलिस ने दुकानदार तेज सिंह खाती निवासी मैगडी स्टेट को बिना लाइसेंस शराब बेचने और पिलाने के आरोप में गिरफ्तार कर बैजनाथ थाने में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब बरामदगी के मामले में सियासत गरमाई

बागेश्वर। बागेश्वर चुनाव से पहले बुधवार को बरामद की गई शराब के मामले में सियासत गरमा गई है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। जिस बार के खाली पड़े फ्लोर से शराब बरामद हुई, उस बार में कांग्रेस नेता का शेयर होना बताया जा रहा है।


सूचना विभाग ने भी इसकी पुष्टि करते हुए शेयर होल्डर का नाम बताया है, लेकिन शेयर होल्डर के कांग्रेस से जुड़े होने का उल्लेख सूचना विभाग की विज्ञप्ति में नहीं है। सूचना विभाग की विज्ञप्ति में कहा गया है कि वेलकम बार का अनुज्ञापी विजय जायसवाल है। सूचना विभाग के अनुसार बार के मैनेजर दिनेश टंगड़िया के अनुसार बार में भूपेश खेतवाल का भी शेयर है। गौरतलब है कि बस स्टेशन रोड के वेलकम बार के खाली पड़े प्लोर से बुधवार को 202 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी गई थी।




इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी मीनाक्षी टम्टा का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शराब बरामदगी के मामले में किसी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज नहीं है। प्रकरण को लेकर तरह तरह की बातें की जा रही हैं। सोशल मीाडिया में भी शराब बरामदगी का मामला छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed