{"_id":"9c02543e6075819988f69b4ef6adaff5","slug":"tue-team-gave-bnar-sports-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगल दल भनार को दी खेल सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगल दल भनार को दी खेल सामग्री
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर
Updated Sat, 16 May 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला युवा कल्याण अधिकारी एसपी आर्य ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम में युवक मंगल दल शिखर भनार के अध्यक्ष को युवाओं के क्रीड़ा विकास के लिए खेल सामग्री प्रदान की। उन्होंने युवाओं से सामग्री का बेहतर उपयोग कर पढ़ाई के साथ ही खेल के क्षेत्र के अपना करियर तलाशने को कहा।
विज्ञापन
व्यायामशाला में जिला युवा कल्याण अधिकारी आर्य ने युवाओं को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि पाइका के तहत खेल मैदान बनने के बाद विभाग मंगल दलों को खेल सामग्री देगा। उन्होंने मंगल दल के अध्यक्ष पुष्कर सिंह को वालीबाल, बेडमिंटन, गोला और चक्का भी दिया।
विज्ञापन
वितरण कार्य में पीआरडी के ब्लाक कमांडर कुंदन राम ने भी सहयोग दिया। इस दौरान मंगल दल के उपाध्यक्ष गोविंद सिंह, पान सिंह, चंदन सिंह, तारा सिंह, भरत सिंह, पीआरडी जवान हर सिंह कोरंगा आदि थे।
विज्ञापन