{"_id":"66577e8245164825c9088cd4","slug":"truck-falls-on-river-bageshwar-news-c-232-1-alm1001-112567-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे पर नदी में गिरा सीमेंट लदा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे पर नदी में गिरा सीमेंट लदा ट्रक
Thu, 30 May 2024 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 30 May 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चालक गंभीर रूप से घायल, एक घंटे तक ट्रक के भीतर फंसा रहा, हायर सेंटर रेफर
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे पर सीमेंट से भरा एक ट्रक पेटशाल के पास नदी में गिर गया। इस घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे बेस अस्पताल में उपचार के बाद हायर सेंटर भेज दिया। एक घंटे तक चालक नदी के बीच ट्रक में फंसा रहा।
अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे पर पेटशाल, दलबैंड के पास मंगलवार रात सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर 50 मीटर नीचे नदी में गिर गया। चालक भूपेंद्र सिंह मेहरा निवासी उडियारी बैंड, बेड़ीनाग एक घंटे तक ट्रक में फंसा रहा। आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से बेहोशी की हालत में फंसे चालक को निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से बेस अस्पताल भेजा। बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक ने कहा कि चालक कि हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बताया कि चालक ट्रक में सीमेंट भरकर हल्द्वानी से बेड़ीनाग जा रहा था।