फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Trouble due to mud and slippery conditions on Bageshwar-Takula NH

Bageshwar News: बागेश्वर-ताकुला एनएच पर कीचड़ और फिसलन से परेशानी

Thu, 26 Jun 2025 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 26 Jun 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Trouble due to mud and slippery conditions on Bageshwar-Takula NH
बागेश्वर-ताकुला राजमार्ग पर बरसात के पानी से फैला कीचड़। संवाद
काफलीगैर (बागेश्वर)। बागेश्वर-ताकुला एनएच में चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान बारिश ने वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी है। सड़क पर जगह-जगह कीचड़ होने से वाहनों के रपटने का खतरा बढ़ गया है। वाहनों की रफ्तार धीमी होने से यात्रियों को आवाजाही में अधिक समय लग रहा है।
विज्ञापन

जिले की बागेश्वर-ताकुला सड़क में चौड़ीकरण और सुधारीकरण का कार्य यात्रियों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत का सबब बना है। बरसात होने से सड़क की मिट्टी पानी में सन रही है। जिससे सड़क में जगह-जगह कीचड़ फैला है। जिले से रोजाना कई वाहन हल्द्वानी और अल्मोड़ा के लिए जाते हैं। सड़क पर कीचड़ होने से वाहन फंस रहे हैं। कई बार वाहनों के फंसने पर यात्रियों को वाहन से उतारना पड़ रहा है। सड़क पर चलने वाले दोपहिया वाहनों के कीचड़ में रपटने का भी खतरा है। मार्ग से आने वाले टैक्सी और अन्य वाहन कीचड़ से सन कर जिले में पहुंच रहे हैं। वाहन संचालकों को गाड़ियों की धुलाई करनी पड़ रही है। मोड़ों पर वाहनों के अनियंत्रित होने का भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


.......कोट
बागेश्वर-ताकुला एनएच पर चौड़ीकरण और सुधारीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। कई स्थानों में कीचड़ की समस्या आ रही है। जल्द मशीन लगाकर पानी की निकासी की जाएगी। संबंधित ठेकेदार को कीचड़ को सड़क से हटाने के निर्देश दिए गए हैं। - पीपी गोस्वामी एई एनएच
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed