{"_id":"59971bbc4f1c1bba518b4633","slug":"tribute-to-the-victims-of-the-samagadh-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुमगढ़ हादसे में मारे गए मासूमों को श्रद्धांजलि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुमगढ़ हादसे में मारे गए मासूमों को श्रद्धांजलि
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Fri, 18 Aug 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
सुमगढ़ हादसे में मृत बच्चों को मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुमगढ़ हादसे की सातवीं बरसी पर आपदा में मारे गए सरस्वती शिशु मंदिर सुमगढ़ के 18 बच्चों को श्रद्धांजलि दी गई। सुमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने हादसे में जान गंवाने वाले मासूमों को श्रद्धांजलि दी। श्रमजीवी पत्रकार संगठन की ओर से श्रद्धांजलि देने के बाद बागेश्वर तहसील परिसर में पौधरोपण भी किया गया।
विज्ञापन
बता दें कि 18 अगस्त 2010 को सुमगढ़ में हुए भूस्खलन में 18 बच्चों की मौत हो गई थी। हादसे की बरसी पर सुमगढ़ में आयोजित श्रृद्धांजलि कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, पूर्व विधायक कपकोट ललित फर्स्वाण, डीएम रंजना, एसपी मुकेश कुमार, एडीएम रवींद्र बिष्ट, तहसीलदार पूरन सिंह, सुरेश कांडपाल, ग्राम प्रधान विमला जोशी सहित मृत बच्चों के परिजनों ने आपदा में मारे गए बच्चों को श्रृद्धांजलि दी।
विज्ञापन
बच्चों की याद में स्थापित स्मृति स्तंभ पर पुष्प अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। इधर, सुमगढ़ हादसे की बरसी पर बागेश्वर तहसील सभागार में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की।
विज्ञापन
मासूमों की याद में 18 मोमबत्तियां जलाई गईं। डीएम रंजना की उपस्थिति में यूनियन के अध्यक्ष घनश्याम जोशी की अध्यक्षता और दीपक पाठक के संचालन में आयोजित सभा में दो मिनट का मौन रखा गया।
इसके बाद तहसील परिसर में मासूमों की स्मृति में पौधा लगाया गया। कार्यक्रम में सीओ एमसी जोशी, एसडीएम एसएस राणा, वृक्ष मित्र किशन मलड़ा सहित तमाम पत्रकारों ने अपने विचार रखे।
सुमगढ़ हादसे में जान गंवाने वाले मासूम
प्रीति कुमल्टा 6 वर्ष।
दीपा कुमल्टा 8 वर्ष।
योगिता मिश्रा 7 वर्ष।
भारती जोशी 6 वर्ष।
खुशबू जोशी 5 वर्ष।
उर्मिला मिश्रा 10 वर्ष।
नेहा दानू 7 वर्ष।
मनीषा दानू 5 वर्ष।
प्रेमा पांडा 5 वर्ष।
चंद्रशेखर जोशी 6 वर्ष।
पंकज दानू 5 वर्ष।
रमेश सिंह गड़िया 8 वर्ष।
मुन्ना टाकुली 7 वर्ष।
तारा सिंह कुमल्टा 8 वर्ष।
गौरव मिश्रा 4 वर्ष।
मोहित चंद्र जोशी 5 वर्ष।
खीम सिंह 6वर्ष।
करन पाठक 5 वर्ष।