{"_id":"681125f5ffa7a87c360eb901","slug":"trial-in-bageshwar-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-115170-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बैडमिंटन, फुटबाल और एथलेटिक्स के ट्रॉयल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बैडमिंटन, फुटबाल और एथलेटिक्स के ट्रॉयल
Wed, 30 Apr 2025 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रोत्साहन खिलाड़ी योजना के तहत बागेश्वर में आयोजन
बागेश्वर। मुख्यमंत्री प्रोत्साहन खिलाड़ी योजना के तहत जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया। इस में 14 से 23 आयु वर्ग के 27 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें 10 बालिका और 17 बालक मौजूद रहे।
मंगलवार को बागेश्वर कैंपस के मैदान में बालक और बालिका वर्ग में ट्रायल का आयोजन किया गया। इस दौरान बैडमिंटन, फुटबाल, कबड्डी, एथलेटिक्स, हॉकी, वालीबाल और बॉस्केटबाल के ट्रायल कराए गए। बैटरी टेस्ट में 30 मीटर फलाइंग, मेडिसन बॉल, शटल रन, वर्टिकल जंप और 800 मीटर रन का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी गुंजन बाला, प्रशिक्षक किरन नेगी, महिपाल गढ़िया, जिला खेल समन्वयक कमलेश तिवारी, गणेश धपोला, ललित नेगी, अंजू कलाकोटी, कुलदीप वर्मा, लक्ष्मण कोरंगा, कुंदन सिंह कालाकोटी सहित कई लोग मौजूद रहे।