फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   tree fallen on house from heavy wind, two goats dead

अंधड़ से पनौरा गांव में मकान पर गिरा पेड़, दो बकरियां मरी

Mon, 28 May 2018 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कपकोट/बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो कपकोट/बागेश्वर। Updated Mon, 28 May 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
tree fallen on house from heavy wind, two goats dead
कपकोट के पनौरा गांव में अंधड़ से मकान में गिरा पेड़। - फोटो : अमर उजाला
अंधड़ चलने से कपकोट तहसील के पनौरा गांव में एक विशालकाय पेड़ टूटकर एक दोमंजिले मकान पर गिर गया। पेड़ की चपेट में आकर आंगन में बंधी दो बकरियों की मौत हो गई जबकि एक भैंस घायल हो गई। उधर भतरौला के नायल धपोला गांव में एक मकान की छत उड़ गई। 
विज्ञापन


सोमवार शाम लगभग छह बजे जिले में अंधड़ चला। कपकोट में अंधड़ के साथ बारिश भी हुई। अंधड़ से उत्तरौड़ा गांव के पनौरा तोक में काभड़ का एक विशाल पेड़ टूटकर हरपाल सिंह के मकान पर गिर गया। हादसे में घर के सदस्य बाल-बाल बच गए। जबकि आंगन में बंधी दो बकरियों की मौत हो गई और एक भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


पेड़ की विशालकाय टहनी से मकान की रेलिंग, छत को काफी नुकसान पहुंचा है। मकान में दरारें भी पड़ गई। क्षेत्र पंचायत सदस्य तारा कपकोटी, भगवत कोरंगा, हरीश साह, प्रकाश मेहता ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन और बिजली विभाग को दी। एसडीआरएफ के जवानों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानूनगो मान सिंह, पटवारी संजय मुनगली ने क्षति का निरीक्षण किया। इधर रीमा, कांडा, जिला मुख्यालय सहित जनपद के विभिन्न हिस्सों में अंधड़ चला। भतरौला के नायल धपोला में कमा देवी के मकान की टिन की छत उड़ गई। अंधड़ के कारण जंगलों की आग और अधिक फैल गई है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed