फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Treatment of injured leopards under the supervision of doctors

डाक्टरों की निगरानी में चल रहा घायल तेंदुए का उपचार

Thu, 04 Oct 2018 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Thu, 04 Oct 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
Treatment of injured leopards under the supervision of doctors
बागेश्वर में घायल तेंदुए का उपचार करते पशु चिकित्साकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
 चौंरा में बुधवार को घायल अवस्था में मिले तेंदुए का डीएफओ कार्यालय में डाक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा है। उपचार के बाद ही नर तेंदुए को रेस्क्यू सेंटर भेजा जाएगा।  
विज्ञापन


बुधवार को वन विभाग को नर तेंदुआ पुंगर नदी किनारे घायल अवस्था में मिला। तेंदुए को पकड़ने के प्रयास में एक ग्रामीण भी घायल हो गया था। देर सायं वन विभाग की ट्रेेंकुलाइज टीम ने बेहोश कर तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया था। घायल तेंदुए का बागेश्वर में डाक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। डॉ. मयंक मैठाणी तथा डॉ. हिमांशु पाठक ने तेेंदुए का उपचार किया। डाक्टरों ने बताया कि तेंदुए के पिछले पैर तथा रीढ़ की हड्डी में चोट है। जिस कारण वह चल नहीं पा रहा है। कुछ दिन बागेश्वर में ही उपचार के बाद तेंदुए को रेस्क्यू सेंटर भेजा जाएगा। वन विभाग ने बताया कि घायल नर तेंदुए की उम्र 7-8 साल की है। 
विज्ञापन

 
  
घायल ग्रामीण की हालत में सुधार 
बागेश्वर। घायल तेंदुए को पकड़ने का प्रयास करने वाले चौंरा के ग्रामीण जगदीश सिंह धपोला की हालत में सुधार है। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बुधवार को घायल तेंदुए को पकड़ने के प्रयास में तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया था। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके हाथ व पैर में काफी चोट के निशान हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को अस्पताल जाकर घायल का हालचाल जाना। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed