{"_id":"6255be797b0520456702c52e","slug":"training-of-climbing-in-bageshwar-bageshwar-news-hld4592867115","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयंसेवियों ने सीखा रस्सी की मदद से पहाड़ पर चढ़ना-उतरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयंसेवियों ने सीखा रस्सी की मदद से पहाड़ पर चढ़ना-उतरना
बागेश्वर के चौरासी में आपदा प्रशक्षिण के तहत रस्सी की मदद से पहाड़ चढ़ने का प्रयास करती स्वयंसेव?
- फोटो : BAGESHWAR
Link Copied
बागेश्वर। जिला आपदा प्रबंधन के लिए 12 दिवसीय सामुुदायिक स्वयंसेवक आपदा मित्र प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में पिथौरागढ़ जिले के 25 स्वयंसेवक प्रतिभाग कर रहे हैं। युवाओं ने मंगलवार को रस्सी की मदद से पहाड़ पर चढ़ने और उतरने के गुर सीखे।
विज्ञापन
फागुन समिति की ओर से दिए जा रहे प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर भुवन चौबे युवाओं को नगर के चौरासी क्षेत्र में ले गए। जहां पत्थर की सीधी चट्टान पर युवाओं को रस्सी की मदद से चढ़ने और उतरने का अभ्यास कराया गया। समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्र्रसाद कांडपाल ने कहा कि आपदा के समय खोज बचाव के लिए हर विषम परिस्थिति का सामना करने के लिए युवाओं को तैयार किया जा रहा है। इसके तहत उन्हें आपदा से निपटने के लिए बचाव की हरसंभव बारीकियां सिखाई जा रही हैं। स्वयंसेवियों को रस्सी की मदद से स्ट्रेचर बनाना, प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी दी जा रही है। आपदा के समय मौके पर उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग करने के गुर भी सिखाए जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से पूरे मनोयोग के साथ सिखाई जा रही बातों को ग्रहण करने को कहा। इस मौके पर ट्रेनर अंजलि बोरा, चंचल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।