फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Training Of BLO in Bageshwar

80 वर्ष से अधिक आयु वाले और दिव्यांग मतदाता कर सकेंगे घर से मतदान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Training Of BLO in Bageshwar
कपकोट में प्रशिक्षण में मौजूद बीएलओ। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कपकोट/कांडा। आगामी विधानसभा चुनाव में 80 वर्ष से अधिक आयु वाले वोटर और दिव्यांग मतदाता घर पर ही मतदान कर सकेंगे। आगामी एक सप्ताह तक ऐसे मतदाताओं को बीएलओ घर-घर जाकर आवेदनपत्र उपलब्ध कराएंगे। बीएलओ को पूरी प्रक्रिया समझाने के लिए बागेश्वर, कपकोट और कांडा में एक दिनी प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

तीनों तहसीलों के बीएलओ के प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) हर गिरि ने बताया कि 17 जनवरी तक दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के घर जाकर उन्हें पोस्टल बैलेट की जानकारी दें। पोस्टल बैलेट के लिए नामांकन के पांच दिन बाद तक बीएलओ मतदाताओं के भरे आवेदन पत्र को आरओ के सुपुर्द करेंगे। चुनाव चिह्न जारी होने के बाद घर से मतदान के इच्छुक मतदाताओं को पोस्टल बैलेट उपलब्ध करा दिए जाएंगे। मतदान तिथि से पूर्व मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर लेंगे।
विज्ञापन

आरओ ने बताया कि अब तक जिले में 2725 दिव्यांग मतदाता और 1375 अस्सी वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को चिह्नित किया गया है। बैठक में स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी कैलाश प्रकाश चंदोला, आलोक पांडेय, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और बीएलओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश पर लगी रोक
बागेश्वर। विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद जिले में अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी विनीत कुमार ने कहा कि पूर्व से अवकाश पर गए अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed