{"_id":"57ed630d4f1c1bca7f574323","slug":"training-in-garuda","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिमोला में तीन माह का सिलाई प्रशिक्षण संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिमोला में तीन माह का सिलाई प्रशिक्षण संपन्न
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Fri, 30 Sep 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
गरुड़ में दी ट्रेनिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। जन शिक्षण संस्थान का अनुसूचित जाति बाहुल्य गांव बिमोला में सिलाई और कटिंग का तीन माह का व्यवसायिक प्रशिक्षण मूल्यांकन के साथ संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का समापन करते संस्थान की सह समन्वयक चंदू नेगी ने महिलाओं से प्रशिक्षण को दैनिक जीवन में व्यवहार में लाने को कहा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण की महत्ता तभी है जब हम उसे दैनिक जीवन में व्यवहार में लाएं। उन्होंने महिलाओं से खाली समय में सिलाई कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाके के लोग आज भी कपड़ों की सिलाई करने कोसों दूर आते है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सिलाई का काम महिलाएं अपने घर पर भी कर सकती है। प्रशिक्षिका विमला ने कहा कि तीन माह के प्रशिक्षण दौरान महिलाओं को सिलाई का बारिकी से प्रशिक्षण दिया गया। समापन पर इंदिरा, पूजा, सपना मेहरा, गीता, पार्वती, दीपा, ललिता, सरिता आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन