फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Training given to people.

Bageshwar News: एसडीआरफ ने शिक्षकों को बताए आपदा से निपटने के तरीके

Fri, 11 Aug 2023 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 11 Aug 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Training given to people.
अल्मोड़ा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में बृहस्पतिवार को एसडीआरएफ की टीम ने शिक्षकों को आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों का प्रशिक्षण दिया। वक्ताओं ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं को टाला नहीं जा सकता लेकिन जागरूकता से इसके खतरों को कम जरूर किया जा सकता है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण का शुभारंभ प्राचार्य जीजी गोस्वामी ने किया। एसडीआरएफ की टीम ने शिक्षकों को आपदा के दौरान प्रभावितों का प्राथमिक इलाज, उन्हें स्ट्रेचर पर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने आदि के तरीके बताए। कहा कि जागरूकता से आपदा के दौरान कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। हर व्यक्ति को इसके प्रति जागरूक होना चाहिए। इस दौरान शिक्षकों को आपदा के दौरान खोज के तरीके बताए गए। इस मौके पर आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण के सलाहकार आरएस राणा, डॉ. पीसी पंत, गोपाल सिंह गैड़ा, एसडीआरएफ के आलोक वर्मा, टीका सिंह कार्की, रविंद्र भारद्वाज, डॉ. सरिता पांडे, महेंद्र सिंह भंडारी, दीपा जलाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed