{"_id":"6421e120cf56b101d30f91f4","slug":"traffic-system-could-not-improve-in-bageshwar-bageshwar-news-c-8-1-95006-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बागेश्वर में नहीं सुधर सकी यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बागेश्वर में नहीं सुधर सकी यातायात व्यवस्था
Tue, 28 Mar 2023 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 28 Mar 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के कठायतबाड़ा रोड पर भराड़ी टैक्सी स्टेंड के पास सोमवार को लगा जाम। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नगर में अतिक्रमण के कारण पार्किंग सुविधा का अभाव है। इस कारण यहां यातायात व्यवस्था नहीं सुधर सकी है। ऐसे में सोमवार को भी नगर में हर पल जाम लगता रहा।
साप्ताहिक अवकाश के बाद सप्ताह का पहला दिन होने के कारण सोमवार को नगर में वाहनों की आवाजाही अधिक थी। बाजार में खरीदारी, सरकारी कार्यालयों में कामकाज के लिए सोमवार को लोगों की आमद अधिक रहती है। इस कारण नगर में खासी भीड़ थी। नगर के माल रोड, कठायतबाड़ा, कांडा रोड पर कई बार जाम लगा। सुबह से शुरू हुआ जाम लगने का सिलसिला दोपहर बाद तक जारी था। जाम में फंसने से वाहन संचालकों, यात्रियों के साथ ही राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम खुलवाने के लिए पुलिस कर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। रविवार को छोड़ सप्ताह के शेष छह दिन बागेश्वर नगर जाम की जकड़न में रहता है। कई बार रविवार को भी जाम लग जाता है। इससे परेशान लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से नगर की यातायात व्यवस्था को सुधार कर सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त करवाने की मांग की है। संवाद
सड़क तक दुकान फैलाई तो होगा चालान
बागेश्वर। पिछले दिनों हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में पारित आदेशों के अनुपालन में अधिकारियों ने नगर में अभियान चलाकर सड़क सुरक्षा में व्यवधान कर रहे बिजली के पोल आदि का निरीक्षण किया। एसडीएम सदर हर गिरि, सीओ शिवराज सिंह राणा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ नगर में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। दुकानदारों को सड़क तक सामान न फैलाने की हिदायत दी। कहा कि सड़क तक सामान फैलाया तो चालान का सामना करना पड़ेगा। टीम ने ऐसे स्थानों को चिह्नित किया, जहां यातायात बाधित होने की संभावना है। सड़क किनारे लगे बिजली के पोल भी चिह्नित किए गए। इन्हें जल्द हटाने का निर्णय लिया गया। टीम में नगरपालिका, यूपीसीएल, जल संस्थान, लोनिवि के अधिकारी शामिल थे। संवाद