{"_id":"61802ec5b9885079a718ee14","slug":"traffic-jam-in-bageshwar-bageshwar-news-hld4433838101","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर की सड़कों पर सोमवार को दिनभर लगता रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर की सड़कों पर सोमवार को दिनभर लगता रहा जाम
विज्ञापन
बागेश्वर के भागीरथी-मंडलसेरा बाईपास में लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नगर की सड़कों पर सोमवार को दिनभर जाम लगता रहा। जाम के कारण वाहन संचालन में तो दिक्कत हुई ही राहगीरों को भी आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सोमवार को सप्ताह का पहला दिन और दिवाली की खरीदारी के कारण जिला मुख्यालय में काफी चहलपहल थी। सुबह से ही नगर की सड़कों पर जाम लगने का सिलसिला शुरू हो गया था। तहसील रोड, गोमती पुल क्षेत्र, स्टेशन रोड, मालरोड, पिंडारी रोड, कांडा रोड में पल-पल में जाम लगता रहा।
जाम खुलवाने में ट्रैफिक पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। नगर की संकरी सड़कों पर अक्सर जाम लगता है। सड़क किनारे खड़े रहने वाले वाहन जाम का कारण बनते हैं। पार्किंग की उचित व्यवस्था न होना कोड़ में खाज का काम करता है।
विज्ञापन
बागेश्वर में डीजल ने मारा शतक, पेट्रोल 106 रुपये के पार
बागेश्वर। बागेश्वर में डीजल ने भी शतक मार दिया है। पेट्रोल के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है। डीजल, पेट्रोल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी होने से वाहन संचालक परेशान हैं। डीजल के दाम बढ़ने से मालभाड़ा बढ़ने की संभावना बढ़ गई है।
सोमवार को बागेश्वर में डीजल के दाम 100.13 रुपये लीटर हो गए हैं। पेट्रोल 106.48 रुपये लीटर मिल रहा है। रविवार को डीजल 99.70 रुपये लीटर था। पेट्रोल 106.04 रुपये लीटर था। पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से वाहन संचालक हलाकान हैं।
डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से मालभाड़ा बढ़ने की प्रबल आशंका है। दो महीने पहले से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने शुरू हुए हैं। उससे पहले हल्द्वानी से बागेश्वर का भाड़ा 100-110 रुपये प्रति क्विंटल था। डीजल के दाम बढ़ने शुरू हुए थे। ट्रांसपोर्टरों ने भाड़ा 140-150 रुपये कर दिया है।
गैस की कीमतों में 266.50 रुपये की बढ़ोतरी
बागेश्वर। व्यावसायिक रसोई गैस के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को व्यावसायिक सिलिंडर के दामों में 266.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। व्यावसायिक सिलिंडर के दाम 2077.50 रुपये हो गए हैं। व्यावसायिक सिलिंडरों के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट संचालक दिक्कत में हैं।