फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Traffic Jam in Bageshwar

Bageshwar News: सड़क किनारे खड़े वाहनों से लगा जाम, यात्री-चालक परेशान

Thu, 29 Jun 2023 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 29 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Traffic Jam in Bageshwar
बागेश्वर तहसील रोड में लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
बागेश्वर। नगर में बुधवार को स्टेशन रोड में कई बार जाम लगा। काफी देर तक वाहन जाम में फंसे रहे। इससे वाहन चालकों के साथ ही यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे स्टेशन रोड पर सड़क किनारे खड़े वाहनों के चलते जाम लग गया। जाम में काफी देर तक वाहन फंसे रहे। जाम खुलवाने के लिए पुलिस कर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। बागेश्वर नगर की संकरी सड़कों पर अक्सर जाम लगता है। शहर कोतवाल कैलाश सिंह नेगी का कहना है कि सड़क किनारे खड़े वाहनों का समय-समय पर चालान किया जाता है। सड़क किनारे खड़े वाहनों पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी।
विज्ञापन


फलसीमा में हुई कार दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

अल्मोड़ा। जिला मजिस्ट्रेट विनीत तोमर ने फलसीमा डंपिंग जोन के पास 20 जून को हुई कार दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किए हैं। इसके लिए लिए उप जिला मजिस्ट्रेट सदर अल्मोड़ा को जांच अधिकारी नामित किया है। इस हादसे में एक युवक की मौत हुई थी। डीएम ने नामित जांच अधिकारी से इस दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर जांच आख्या 15 दिन के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे में वाहन दौड़ाने पर चालक गिरफ्तार

अल्मोड़ा। लमगड़ा के थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि चेकिंग के दौरान यात्री वाहन को रोककर स्थानीय चालक आनंद आर्य की जांच की गई। इस दौरान वह नशे में मिला। उसके खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई कर वाहन को जब्त किया गया। इस दौरान पुलिस ने प्रेशर हॉर्न लगने पर पांच अन्य वाहन चालकों का भी चालान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed