फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   traffic jam at kapkote

खाई में गिरे डंपर को निकालने में लगा जाम, यात्री परेशान

Thu, 07 Sep 2017 12:15 AM IST
कपकोट (बागेश्वर)।, अमर उजाला ब्यूरो
कपकोट (बागेश्वर)।, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 07 Sep 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
करीब आठ महीने पहले पिंडारी सड़क के भराड़ी बाजार के समीप एक डंपर अनियंत्रित होकर 150 मीटर नीचे सरयू के किनारे गिर गया था। तब से डंपर को बाहर नहीं निकाला जा सका था। बुुधवार सुबह डंपर को निकालनेे के दौरान घंटों जाम लगने से सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। इससे सुदूरवर्ती क्षेत्रों को जाने वाले वाहन देर तक यहीं फंसे रहे, जबकि कई वाहनों को कपकोट-कर्मी सड़क से होकर जाना पड़ा। इसमें उनको काफी परेशानी झेलनी पड़ी।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार करीब आठ महीने पहले डंपर यूके02 सीए 0579 अनियंत्रित होकर सरयू किनारे जा गिरी थी। तब से डंपर को नहीं निकाला जा सका था। बुधवार को डंपर मालिक ने खाई से बाहर निकालने के लिए क्रेन लगाई तो सड़क पर सुबह से ही जाम लगना शुरू हो गया। जाम के कारण यहां वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन


बाद में बागेश्वर, शामा, सोंग, फरसाली, रीठाबगड़ क्षेत्र को जाने वाले वाहनों को कपकोट-कर्मी सड़क से होकर जाना पड़ा। इसके चलते जहां वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी वहीं यात्रियों को भी अतिरिक्त किराया देने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed