फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Traders Offer Diwali package to lure Customer

इलेक्ट्रॉनिक कारोबारियों को उम्मीद, दीपावली पर होगी बरकत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Traders Offer Diwali package to lure Customer
बागेश्वर की एक दुकान में दीपावली में बिक्री के लिए रखे गए टीवी और अन्य सामग्री। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। धनतेरस और दीपावली पर्व के लिए बाजार सजने लगा है। कोरोना महामारी से उबरने के बाद व्यापारी नए जोश के साथ त्योहार को लेकर तैयारी कर रहे हैं। करवाचौथ के बाद बाजार में रौनक दिखी है। उम्मीद से अधिक खरीदारी को देखते हुए व्यापारियों में दिवाली को लेकर भी खासा उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन

नगर के इलेक्ट्रॉनिक्स के व्यापारियों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, कूलर, एसी, पंखे सहित अन्य सामग्रियों पर भारी छूट और आकर्षक उपहार घोषित किए हैं। अधिकांश दुकानों में ग्राहकों के लिए फाइनेंस सुविधा भी उपलब्ध है।
विज्ञापन

दिवाली को लेकर धीरे-धीरे रौनक बढ़ रही है। ग्राहकों के लिए 10 हजार से अधिक की सामग्री लेने पर आकर्षक उपहार की योजना रखी है। धनतेरस और दिवाली पर ग्राहक इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान की अच्छी खरीदारी करते हैं। उम्मीद है कारोबार पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र सिंह खेतवाल, इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी, पिंडारी रोड बागेश्वर
दिवाली में खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए आकर्षक छूट रखी गई है। इलेक्ट्रॉनिक सामान पर पांच प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक की छूट है। 20 प्रतिशत तक कैशबैक ऑफर और फाइनेंस की सुविधा भी दी जा रही है। दुकान में कई प्रोडेक्ट ऑनलाइन खरीदारी की दर या उससे कम पर उपलब्ध हैं।

सुरेश तिवारी, इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी, तहसील रोड बागेश्वर
दीपावली की खरीदारी को लेकर ग्राहकों की डिमांड आने लगी है। त्योहार पर खरीदारी करने वालों के लिए आकर्षक छूट और फाइनेंस की सुविधा है। ग्राहकों को टीवी, फ्रिज सहित अन्य सामान ऑनलाइन से कम दाम पर मिलेंगे। इस साल अच्छा कारोबार होने की पूरी उम्मीद है।
हरीश जोशी, इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी, एसबीआई तिराहा, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed