फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Traders and administration face to face as soon as repair of Saryu bridge begins in bageshwar

Bageshwar: सरयू पुल की मरम्मत को लेकर व्यापारियों और प्रशासन में तनाव, 10 दिन में काम पूरा करने पर हुआ समझौता

Sat, 01 Mar 2025 01:50 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 01 Mar 2025 01:50 PM IST
सार

सरयू पुल की मरम्मत का काम शुरू होते ही व्यापारियों और प्रशासन के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई। दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ कि पुल की मरम्मत का काम रोजाना 12 से 14 घंटे तक किया जाएगा और 10 दिन के भीतर काम पूरा कर पुल को खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
Traders and administration face to face as soon as repair of Saryu bridge begins in bageshwar
सरयू पुल की मरम्मत काम जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर जिले में सरयू पुल की मरम्मत और प्लेट बदलने का काम शुरू होते ही व्यापारियों और प्रशासन के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई। एनएच की ओर से पुल की मरम्मत में 20 दिन का समय लगने की बात कही गई, जबकि व्यापारी इस काम को एक सप्ताह के भीतर पूरा कराने की मांग कर रहे थे। करीब एक घंटे तक चले विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच 10 दिन में काम पूरा कराने पर सहमति बनी।

विज्ञापन


शनिवार को सरयू पुल की मरम्मत का कार्य शुरू होना था। सुबह नौ बजे एनएच की टीम ने काम शुरू भी कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही व्यापार मंडल के अध्यक्ष कवि जोशी, सचिव पुष्कर किरमोलिया और अन्य व्यापारी मौके पर पहुंच गए। व्यापारियों का कहना था कि सरयू नदी पर बना ऐतिहासिक झूला पुल पहले से ही बंद है। अब मोटर पुल की मरम्मत शुरू होने से इसे भी बंद कर दिया जाएगा। इससे अस्पताल जाने वाले मरीजों, स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


व्यापारियों ने मांग की कि पुल की मरम्मत का काम 24 घंटे जारी रखा जाए, ताकि जल्द से जल्द काम पूरा किया जा सके। वहीं, एनएच की ओर से रात में काम करने में श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई। विवाद बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल कैलाश सिंह नेगी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच बातचीत कर मामले को सुलझाने की कोशिश की। दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ कि पुल की मरम्मत का काम रोजाना 12 से 14 घंटे तक किया जाएगा और 10 दिन के भीतर काम पूरा कर पुल को खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed