फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   tracking in pindari glacier to begin from 1st september

सैलानियों से फिर गुलजार होगा पिंडारी ग्लेशियर

Fri, 24 Aug 2018 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Fri, 24 Aug 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
tracking in pindari glacier to begin from 1st september
वडिंरी ग्लेशियर का विहंगम दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा कारणों से पिंडारी ग्लेशियर दीदार पर लगाई गई रोक आगामी एक सितंबर से हट जाएगी। विश्व प्रसिद्ध पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक की शुरूआत के लिए पर्यटन विभाग ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। हाल के दिनों में पिंडारी ग्लेशियर में रोक के बाद भी कुछ विदेशी पर्यटकों के वहां जाने के बाद से पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक सुर्खियों में आया था।  
विज्ञापन


आपदा काल के दौरान सुरक्षा कारणों के चलते 15 जून से 31 अगस्त तक प्रशासन ने पिंडारी ग्लेशियर की यात्रा पर रोक लगा दी थी। इस बीच प्रशासन ने आगामी एक सितंबर से पिंडारी ग्लेशियर दीदार पर लगाई रोक हटाने का फैसला लिया है। पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक के लिए साहसिक पर्यटन विभाग ने भी तैयारियां शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


पिंडारी ग्लेशियर 
ऊंचाई- 3832 मीटर 
टूर- चार दिवसीय 
रोड हैड- खरकिया 
पैदल- 60 किमी 
बेस कैंप- बागेश्वर 
पड़ाव- खाती, फुरकिया, द्वाली, खरकिया 

पिंडारी जाने वाले पर्यटकों की तादात 
वर्ष 2017 में कुल 324 और वर्ष 2018 में अबतक कुल 300 पर्यटक ग्लेशियर आ चुके हैं। दोनों वर्षाें को मिलाकर पर्यटकों की कुल संख्या 724 है जिनमें 275 विदेशी और 349 भारतीय पर्यटक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


  पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक यात्रा पर लगी रोक को आगामी एक सितंबर से खोला जा रहा है। पर्यटकों की सुरक्षा की दृष्टि से पिंडारी यात्रा पर रोक लगाई गई थी। उम्मीद है कि मौसम खराब नहीं होगा। यदि फिर से मौसम खराब हुआ तो यात्रा को फिर से रोका जा सकता है।  

- शशि देव, रेंजर, वन विभाग।

 पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक यात्रा के लिए पर्यटन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उम्मीद है देशी, विदेशी पर्यटकों की आमद बढ़ेगी। हाल के वर्षों में पिंडारी जाने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। पर्यटन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।  
- जानकी गढ़िया, साहसिक पर्यटन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed