{"_id":"5c2514cabdec2257191901f2","slug":"tourists-to-celebrate-new-year-in-kausani","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल का जश्न मनाने कौसानी पहुंचे सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल का जश्न मनाने कौसानी पहुंचे सैलानी
Thu, 27 Dec 2018 11:37 PM IST
Almora desk
अमर उजाला ब्यूरो, कौसानी (बागेश्वर)।
अमर उजाला ब्यूरो, कौसानी (बागेश्वर)।
Published by: Almora desk
Updated Thu, 27 Dec 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन नगरी कौसानी में पर्यटक वाहनों की रेलमपेल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2018 की विदाई और 2019 के स्वागत के लिए पहाड़ों की रानी कौसानी पूरी तरह तैयार है। नए साल का जश्न मनाने के लिए यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया है। पर्यटकों की आमद से नगर में चहल-पहल भी बढ़ने लगी है। नई-नई मॉडल की कीमती गाड़ियों की रेलमपेल चल रही है।
प्रख्यात पर्यटन नगरी कौसानी में नए साल का जश्न मनाने की जोरदार तैयारियां चल रही हैं। होटल व्यवसायियों ने पर्यटकों के रहने खाने की अच्छी खासी व्यवस्था की है। कई ने पहाड़ी व्यंजन परोसने के इंतजाम किए हैं। पुलिस ने नगर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं। बड़ी संख्या में पहुंच रहे वाहनों से तिराहे पर कई बार जाम की नौबत आ रही है। पर्यटक सुबह हिमालय की लंबी श्रृंखला पर पड़ रही सूरज की सुनहरी किरण और शाम को सूर्यास्त की लालिमा के खूबसूरत नजारे को टकटकी लगाकर निहार रहे हैं।