फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Tourists reached Kausani for holidays

Bageshwar News: छुट्टियां मनाने कौसानी पहुंचे सैलानी

Sun, 09 Apr 2023 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 09 Apr 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Tourists reached Kausani for holidays
बागेश्वर के कौसानी स्थित अनासक्ति आश्रम पहुंचे सैलानी। संवाद
कौसानी (बागेश्वर)। गुड फ्राइडे से रविवार तक लगातार तीन दिन पड़ी छुट्टियां बिताने के लिए सैलानियों ने कैसानी का रुख किया है। हसीन वादियों का लुत्फ उठाने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी कौसानी पहुंचे हुए हैं। इन दिनों मौसम भी सैलानियों का साथ दे रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार से ही सैलानियों का कौसानी पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। शनिवार को भी काफी सैलानी कौसानी पहुंचे। सैलानी अनासक्ति आश्रम, लक्ष्मी आश्रम के साथ ही कौसानी चाय बागान पहुंच रहे हैं। कौसानी से हिमालयी श्रृंखला का शानदार नजारा दिखाई देता है जिसकी सैलानी फोटोग्राफी कर रहे हैं।
विज्ञापन

सैलानी अनासक्ति आश्रम के दीदार कर गांधी जी के वर्ष 1929 के कौसानी प्रवास की जानकारी हासिल कर रहे हैं। अनासक्ति आश्रम में गांधी जी से जुड़ी यादों को सहेज रहे हैं। पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से होटल व्यवसायियों के चेहरों पर भी रौनक लौटी है। हालांकि सैलानियों की संख्या काफी अधिक नहीं है। पिछले बृहस्पतिवार से बारिश रुकी है। मौसम साफ रहने से हिमालयी चोटियों के भी स्पष्ट दीदार हो रहे हैं। रविवार तक कौसानी में सैलानियों की आवाजाही बने रहने की उम्मीद लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed