फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Tourists caught in lockdown while gardening, studying, watching TV

लॉकडाउन में फंसे सैलानी बागवानी, पढ़ाई, टीवी संग काट रहे समय

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
Tourists caught in lockdown while gardening, studying, watching TV
बेटे दुष्यंत को पढ़ा रहीं सैलानी पुनीता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
बागेश्वर। लाकडाउन के बाद से काैसानी में फंसे विभिन्न राज्यों के सैलानी इन दिनों किताबें पढ़ने, टीवी देखने के साथ ही बच्चों को पढ़ा रहे हैं। सैलानी बागवानी, पौधों को पानी देकर भी समय काट रहे हैं। कौसानी के पर्यटक आवास गृह और स्थानीय होटलों में 128 सैलानी लॉकडाउन के बाद से रुके हुए हैं। यह लोग लॉकडाउन लागू होने (22 मार्च) से पहले जिले में आ गए थे। जिला प्रशासन ने इन लोगों को कौसानी के केएमवीएन गेस्टहाउस के साथ ही स्थानीय होटलों में रुकवाया है। इनके भोजन आदि की व्यवस्था प्रशासन कर रहा है। गृह मंत्रालय के आदेश के कारण बाहरी प्रदेशों के सैलानियों को जिले में रोका गया है। सैलानी मोबाइल, लैपटाप से कार्यालय संबंधी काम निपटाने के साथ ही, किताब पढ़ने, टीवी देखकर समय व्यतीत कर रहे हैं। दिल्ली के सैलानी अशाेक कुमार किताबें पढ़ने के साथ ही बागवानी और फूलों को पानी देकर समय का सदुपयोग कर रहे हैं। दिल्ली की सैलानी पुनीता लैपटॉप पर आवश्यक निपटाने के साथ अपने बच्चे दुष्यंत काे पढ़ा रही हैं। पश्चिम बंगाल के सैलानियों का कहना है कि लॉकडाउन खुलने का बेसब्री से इंतजार है। उन्होंने बताया कि शासन की आेर उन्हें हरसंभव मदद दी जा रही है। आवश्यक चीजों की किसी प्रकार की कमी महसूस नहीं हाे रही है। पश्चिम बंगाल के सैलानी सुब्रत गांगुली और रत्ना गांगुली कहते हैं कि वह लोग लॉकडाउन हटने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

Tourists caught in lockdown while gardening, studying, watching TV
पौधों को पानी दे रहे सैलानी अशोक कुमार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
पौधों को पानी दे रहे सैलानी अशोक कुमार। संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed